उत्तर प्रदेशखबरें

किसानों को राहत देने से मुंह चुरा रही सरकार : अखिलेश यादव ने बोला हमला, बीमा कंपनियों पर भी लगाए गंभीर आरोप

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि जब से भाजपा सरकार बनी है, प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और असमय बरसात से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई, किन्तु किसानों को राहत देने से भाजपा सरकार लगातार मुंह चुराती नजर आई हैं। कर्ज, महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रत्येक किसान का नुकसान लाखों में हुआ। भाजपा सरकार केवल दो से तीन हजार मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। यह किसानों का अपमान नहीं तो क्या है?

सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा सरकार औद्यानिक फसलों पर कोई मुआवजा नहीं दे रही है। बुन्देलखंड में ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 12 दिनों में 5 किसानों की जानें चली गई। तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली, जबकि दो किसानों को दिल का दौरा पड़ गया।

भाजपा सरकार किसानों के हित साधन के बजाय पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति रखती है। भाजपा सरकार की ‘फसल बीमा योजना‘ धोखा साबित हो रही है। इस फसल बीमा योजना से किसान को नहीं सिर्फ बीमा कम्पनियों को फायदा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हिस्से की रकम भाजपा सरकार निजी बीमा कम्पनियों को बीमा के नाम पर दे रही है। मुआवजा एवं क्लेम के नाम पर बीमा कम्पनियां किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही हैं। सच तो यह है कि भाजपा सरकार के किसी भी वादे पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

गन्ना किसान हो या आलू किसान, सब परेशान हैं। फसलों पर एमएसपी नहीं मिल रही है। किसान की आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। किसान अन्नदाता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है पर भाजपा सरकार किसान की जमीन छीन रही है, उसे कर्जदार बना रही है। किसानों की फसलों तथा खेत पर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का वर्चस्व कायम करने की साजिश कर रही है।

Related posts

नदियों के किनारे इन गतिविधियों को बढ़ावा देगा प्रशासन : गंगा समिति की बैठक में बोले डीएम

Swapnil Yadav

जिलाधिकारी ने पथरदेवा राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण : डेडलाइन में काम पूरा करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम ने डीआईओएस और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता का वेतन रोका : इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वेटनरी पालीक्लीनिक का किया शिलान्यास, मवेशियों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

Abhishek Kumar Rai

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!