खबरेंदेवरिया

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने की बैठक : आगामी आंदोलन की बनी रणनीति

Deoria News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में लार ब्लॉक के शिक्षक और शिक्षिकाएं लार बीआरसी कार्यालय पर एकत्रित होकर पुरानी पेंशन बहाली व 18 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ गोविंद मिश्रा ने सभी सदस्यों व शिक्षकों के समक्ष 18 सूत्रीय मांग पत्र पढ़ कर सुनाया व संघ के आगामी आंदोलन के बारे में अवगत कराया और उस पर चर्चा किया।

महामंत्री राजकपूर ने कहा कि प्रदेशीय आह्वान पर प्रदेश के समस्त विकास खंडों के शिक्षक व कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी बीआरसी पर एकजुट हुए हैं।

कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बुढापे की लाठी-पुरानी पेंशन की मांग शिक्षकों और कर्मचारियों की जायज मांग है। संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग को उठाया है।

शिशिर राय ने कहा कि 1 अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारी व अधिकारियों को बुढापे में दी जाने वाली पुरानी पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। जिससे सम्पूर्ण भारत के लाखों युवा शिक्षक व कर्मचारियों में भारी निराशा है। जबकि देश में सांसद, विधायक, मंत्री को पुरानी पेंशन दी जा रही है। एक देश में दो विधान, यह कैसा न्याय है।

इस दौरान विनय सिंह, अरुण तिवारी, हेमंत यादव, चंद्रभूषण तिवारी, ओमप्रकाश यादव, अविनाश गुप्ता, सर्वेश यादव, संजीव तिवारी, मनोज दूबे, असमा खातून, कन्हैया पांडेय, सफिया, कुलदीप सिंह, ईश्वर चंद, मुस्तकीम, अनिल सोनी, अनवर अहमद, अजय वर्मा, शर्मिला यादव, गणेश पाण्डेय, दिनेश, संजय आदि शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सिर्फ भाजपा ने दिया अनुसूचित जनजाति को सम्मान : राधेश्याम

Abhishek Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं : UP Global Investors Summit 2023 से साकार होंगे युवाओं के सपने

Rajeev Singh

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Harindra Kumar Rai

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Satyendra Kr Vishwakarma

होटल, रेस्टोरेंट और पार्टी में शराब सर्व करने से पहले लें स्वीकृति : अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

Scheme : डेढ़ लाख लोगों ने योगी सरकार की इस योजना का लिया लाभ, आज ही करें आवेदन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!