खबरेंदेवरिया

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर इस वर्ष का निर्धारित कर दिया गया है तथा जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित होने वाले इस दिवस के लिए अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है, जो अपनी अध्यक्षता में इस तहसील दिवस का आयोजन सुनिश्चित कराएंगे व जन फरियादों की सुनवायी व समाधान कराएंगे ।

रोस्टर के विवरण में उन्होंने बताया है कि जनवरी माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

फरवरी माह के प्रथम शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

मार्च माह के प्रथम शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

मई माह के प्रथम शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

जून माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

जुलाई माह के प्रथम शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

अगस्त माह के प्रथम शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

सितंबर माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

नवंबर माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

दिसंबर माह के प्रथम शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण राजस्व परिषद एवं शासन स्तर के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर भी किया जायेगा। आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होगा।

Related posts

यूपी : संकल्प पत्र के वादों को 2 साल में पूरा करेगी योगी सरकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे कृषि केंद्र, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

काशी में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा : शिवभक्तों के लिए बिछा रेड कार्पेट, बाबा भोले के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु

Shweta Sharma

कुछ हटके : रेल कर्मचारी राजेश पांडेय जेंडर बदल कर बने सोनिया, भारतीय रेलवे में ऐसा पहला मामला, पढ़ें खबर

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ ने की नई परंपरा की शुरुआत : रूच्चापार प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया अंक पत्र

Swapnil Yadav

इस सत्र में 83000 युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ : जानें इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया और शर्तें

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर बनेगा जॉब हब : फ्लैटेड फैक्ट्री और प्लास्टिक पार्क में लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कितनी होगी कमाई

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!