खबरेंदेवरिया

खंड स्नातक चुनाव 2023 : देवरिया में 21949 मतदाता करेंगे मतदान, डीएम और एसपी ने की समीक्षा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने गुरुवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन-2023 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी 30 जनवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण निष्पक्ष भयमुक्त माहौल में संपादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 17 पोलिंग स्टेशनों पर 24 बूथ बनाए गए हैं। जनपद में कुल 21,949 मतदाता हैं, जिनमें 14,536 पुरुष एवं 7413 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बूथों के सापेक्ष मतदान कार्मिकों एवं रिजर्व कार्मिकों की सूची तैयार कर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। समस्त बूथों को आदर्श बूथ के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी।

डीएम जेपी सिंह ने समस्त अधिकारियों से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का पालन करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में एमसीसी का उल्लंघन नहीं होने पाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त सीसीटीवी फंक्शनल एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लिंक्ड होने चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर साइट प्लान के अनुसार फोर्स तैनात होगी। किसी भी मतदान केंद्र पर लोकल थाने की फ़ोर्स तैनात नहीं होगी।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, मुख्य कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, डीएसओ संजय पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण : कोई विद्यालय मिला बंद तो कहीं प्रधानाचार्य चाबी लेकर रहे गायब

Sunil Kumar Rai

6 वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी : सीएम योगी

Shweta Sharma

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की हुई बैठक : डीएम एपी सिंह ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर रालोद की तीखी प्रतिक्रिया : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने योगी सरकार को घेरा

Abhishek Kumar Rai

भारत विकास परिषद के 60 वर्ष पूरे : देवरिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजेश बरनवाल ने बताए 5 मूल मंत्र

Abhishek Kumar Rai

4 लेन होगा देवरिया बाईपास : सीएम योगी ने किया शिलान्यास, गोरखपुर को जोड़ने वाली इन सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!