खबरेंदेवरिया

रजनीश राय बने देवरिया के नए सीआरओ : अमृतलाल बिंद का हुआ प्रमोशन, विदाई समारोह में हुए भावुक

Deoria News : देवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को निवर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद का विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की एवं उनके भावी सफल एवं सुखद जीवन की कामना की। नवागत सीआरओ रजनीश राय ने मंगलवार अपराह्न में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने निवर्तमान सीआरओ अमृत लाल बिंद के योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिंद ने विनम्रता, सतर्कता व निष्ठा के साथ जनपद में दो वर्ष 11 माह का कार्यकाल जिस सहजता के साथ पूरा किया, उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है।

रिकॉर्ड रूम, चकबंदी, बरहज नगर पालिका परिषद के प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मुख्य राजस्व अधिकारी की महती भूमिका रही है। निवर्तमान सीआरओ अमृत लाल बिंद ने भी अपने संस्मरण एवं अनुभवों को साझा किया तथा जनपद वासियों एवं कलेक्ट्रेट कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व नवागत सीआरओ रजनीश राय ने मंगलवार दोपहर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह पीसीएस 2006 बैच के अधिकारी हैं। निवर्तमान सीआरओ अमृत लाल बिंद का स्थानांतरण पदोन्नति के साथ अपर आयुक्त, प्रयागराज के पद पर हुआ है।

विदाई समारोह में सीडीओ रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम (न्यायिक) महेंद्र कुमार, एसडीएम आरपी वर्मा तहसीलदार आनंद नायक, डीजीसी नवनीत मालवीय सहित विभिन्न अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related posts

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava

6 वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी : सीएम योगी

Shweta Sharma

भाजपा देवरिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद : अध्यक्ष अलका सिंह ने गिनाए राष्ट्रहित में जनसंघ संस्थापक के योगदान

Abhishek Kumar Rai

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को वापस लाने को योगी सरकार की खास पहल : एडमिशन के साथ दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sunil Kumar Rai

67000 स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा महाकुंभ 2025 : 400 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, रहेंगे खास प्रबंध

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शासकीय धन की बंदरबांट : 8 कमरे के बजाय बने 4, पार्क बनाने में भी हुआ खेल, डीएम के एक्शन से मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!