खबरेंदेवरिया

Deoria News : खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति को मिलेगा ‘वीरांगना सम्मान,’ सरकार ने लिया फैसला

वीरांगना सम्मान

Deoria News : शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस ‘‘वीरांगना सम्मान’’ से साहसिक खेलो में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये प्रत्येक जनपद से उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली न्यूनतम तीन महिलाओं का चयन कर सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

इनमें बेहतर करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने देते हुए संस्कृति अनुभाग द्वारा निर्गत पत्र के हवाले से बताया है कि 18 जून 2022 को रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर साहसिक व रोमांचक खेलो तथा वीरतापूर्वक कार्यों यथा- सौष्ठव क्रीड़ा, पर्वतारोहण, रिवर, राफ्टिंग, साइकिलिंग, ट्रैकिंग, कबड्डी, तलवारबाजी, शूटिंग, फायर फाइटिंग, मोटरबाइकिंग, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग, ड्राइविंग, मलखंब, कुश्ती, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, कलरियापयट्टू, वुशू, ताई -ची, योग प्रदर्शन आदि आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली अथवा सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, पुलिस, होमगार्ड आदि विभागों में अपने साहस का प्रदर्शन कर समाज व देश का नाम रोशन करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

उपलब्ध कराएं लिस्ट
वीरांगना सम्मान के अन्तर्गत अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं 21 हजार की धनराशि प्रत्येक चयनित नारी शक्ति को दिये जाएंगे। उन्होने जिला अर्थ संख्याधिकारी एवं जिला क्रीडा अधिकारी को समस्त प्रक्रिया समयान्तर्गत पूर्ण कराते हुए वांक्षित सूचना संस्कृति निदेशालय उप्र लखनऊ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Related posts

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Sunil Kumar Rai

देवरिया में करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला : सरकारी गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज, डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

एलर्ट मोड पर यूपी सरकार : सीएम योगी का आदेश-आस्था का हो सम्मान मगर अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

Swapnil Yadav

देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन : सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Rajeev Singh

देवरिया में मनाया गया Bhartiya Bhasha Utsav : डीएम बोले-संगम साहित्य देश की साझी सांस्कृतिक विरासत

Rajeev Singh

सीएम योगी का आदेश : तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा हो सभी एक्सप्रेसवे का काम

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!