खबरेंदेवरिया

ई-वाउचर जनरेट करने में देवरिया को यूपी में मिला पहला स्थान : सीएमओ डॉ राजेश झा ने दी बड़ी जानकारी

Deoria News : जिले की गर्भवती को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं रह गयी है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से ई रुपी वाउचर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी सहायता से वह आसानी से अपनी अल्ट्रासाउंड जांच सरकारी प्रावधानों के अनुसार करा रही हैं। जिन्हे आयरन की गोलियों के साथ उचित खानपान की सलाह भी दी गई है। गर्भवती इस योजना के तहत प्राइवेट सेंटर पर अपनी अल्ट्रासाउंड जांच करा सकती हैं। 9 नवम्बर को आयोजित पीएमएसए डे पर पूरे प्रदेश में 828 ई वाउचर जनरेट कर गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करने में जिले को पहला स्थान मिला है।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच जहां सरकारी प्रावधानों के तहत हो रहा है वहीं निजी सेंटर्स पर इसके लिए हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इसी वजह से आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती यह जांच नहीं करा पाती हैं, जिससे मातृ शिशु स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका होती है। इसे देखते हुए सरकार ने ई वाउचर योजना की शुरुआत की है। जिले में शहरी क्षेत्र सहित 15 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को योजना के पैनल में शामिल किया गया है। यह वाउचर इन्ही सेंटर्स पर वैध माने जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि हर माह की एक, नौ , सोलह और 24 तारीख को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) केन्द्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसए डे) का आयोजन कर गर्भवती को इस योजना लाभ दिया जाता है।

गर्भवती को मिली यह सुविधाएं
जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने बताया कि पीएमएसए डे पर गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच जैसे हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन जांच, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफलिस, वजन, ब्लड प्रेशर और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचें की जाती हैं। समस्त गर्भवती के गर्भ का द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास में कम से कम एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की देख-रेख में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। टिटनेस का टीका लगाने के साथ साथ आयरन व कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवाएं भी दी जाती हैं। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए गर्भवती को प्रेरित किया जाता है।

Related posts

देवरिया : ‘मंदिरों में अय्याशी होती है,’ बरहज से सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर के बिगड़े बोल

Abhishek Kumar Rai

Photo Series : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो रहा देवरिया में भवनों का नामकरण, दीवारों पर उकेरी जा रही शहीदों की तस्वीरें

Shweta Sharma

देवरिया-हाटा मार्ग पर हादसा : पुरवा के पास बाइक की टक्कर से एक की मौत, चचेरे भाई का चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बांटा कंबल : खिले बुजुर्गों के चेहरे, रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया चला रही अभियान

Abhishek Kumar Rai

कैसे बढ़ेगी शिक्षकों की क्षमता ! निपुण भारत प्रशिक्षण से गायब रहे 32 अध्यापक, सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!