खबरेंदेवरिया

वाहनों के लिए बंद पिड़रा पुल : डीएम और एसपी ने कटान का लिया जायजा, श्रमिकों को बांटी खुशियां

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने मंगलवार को गुर्रा नदी पर बने पिड़रा पुल का निरीक्षण किया।

बीते दिनों गुर्रा नदी के तेज प्रवाह से हुए कटान से पिड़रा पुल के निकट की सड़क आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से पिड़रा पुल पर समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मरम्मत कार्य हो रहा है
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न रुद्रपुर स्थित पिड़रा पुल पहुंचे और कटान की वजह से सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर हो रहे मरम्मत कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। मौके पर अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह की निगरानी में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

कटान स्थल का जायजा लिया
कटान को रोकने के लिए तात्कालिक उपाय के तौर पर सैंड बैग तथा पेड़ों की टहनी का प्रयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुल के निकट कटान स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पुल से सभी प्रकार के आवागमन को रोकने का निर्देश भी दिया।

श्रमिकों में बांटी मिठाई, बढ़ाया उत्साह
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मरम्मत कार्य मे जुटे श्रमिकों को दीपावली की बधाई दी एवं उनमें मिठाई व ड्राई फ्रूट का वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। डीएम ने कहा कि दीपावली की रात को कटान से हुई क्षति की सूचना मिलते ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया था। ऐसे में श्रमिकों ने अपने पर्व की तुलना में अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी, जो कि प्रशंसनीय है।

सुखद एहसास है
मरम्मत कार्य में जुटे श्रमिक जिलाधिकारी के हाथों दीपावली की मिठाई पाकर काफी प्रसन्न दिखे। मौके पर मौजूद एक श्रमिक ने कहा कि जिले के शीर्ष अधिकारी के हाथों से दीपावली का मिठाई पाना एक सुखद एहसास है। इस अवसर पर एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

यूपी में बढ़ी वन्य जीवों की संख्या : प्रदेश को ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

BIG NEWS : कुशीनगर में दो फ्लाईओवर बनाने की मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया प्रोजेक्ट

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में सफाई कर्मी ने फर्जी दस्तावेज पर कमाये 55 लाख : अब प्रशासन करेगा वसूली, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन : पूरी हुई मन्नत, बिटिया को अपने हाथों से खिलाई खीर

Rajeev Singh

G20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना : तीन अहम सत्रों में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Kajal Singh

जिम्मेदारी : यूपी में 72 फीसदी निवासियों को मिली कोविड की दोनों डोज़, सीएम योगी ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!