खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में यूपीपीसीएल और विद्युत निगम जानबूझ कर प्रोजेक्ट पूरा करने में कर रहे देरी, पढ़ें लापरवाही के कुछ मामले

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने जनपद में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण में पेड़ों और विद्युत समस्या से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कार्यकक्ष में आयोजित की। 

कार्यदायी संस्था जान-बूझकर विलम्ब कर रही है

समीक्षा बैठक में पाया गया कि जनपद देवरिया के थाना कोतवाली के अन्तर्गत बरियारपुर में नवीन पुलिस थाना बरियारपुर के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य (टाइप-ए के 03 नग टाइप-बी के 23 नग आवास) के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल (UPPCL) ने पेड़ों के कटान सम्बन्धी नीलामी का कार्य पूरा नहीं किया है। कार्यदायी संस्था जान-बूझकर विलम्ब कर रही है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने 27 सितंबर तक पेड़ों के नीलामी का कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराने का निर्देश दिया।

बरत रहे लापरवाही

देवरिया सदर के खोराराम में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल (UPPCL) ने 13 सितंबर को विद्युत तार हटाने के लिए वांछित धनराशि विद्युत विभाग को जमा कर दी है। लेकिन विद्युत विभाग ने कार्य नहीं किया है। इस पर सख्त निर्देश दिये गये कि तीन दिन में तार को हटवाकर अवगत करायें।

तार नहीं हटा

जनपद देवरिया के भाटपाररानी में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल करा रही है। संस्था ने 23 सितंबर को विद्युत तार हटाने के लिए वांछित धनराशि विद्युत विभाग को जमा कर दी है। अधिशासी अभियंता विद्युत को 30 सितंबर तक विद्युत तार हटाने के निर्देश दिये गये।

आश्वासन दिया

नगर पालिका परिषद देवरिया के जल निकासी के लिए स्वीकृत आरसीसी स्टार्म ड्रेन परियोजना, नाली निर्माण में बाधा बने पेड़ों का कटान प्रभागीय वनाधिकारी से कराने का आश्वासन दिया गया।

टीम को सौंपी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना- 3, बैच-2 मार्ग का नाम-लार रोड रेलवे स्टेशन ढाला से बरडीहा परशुराम – (यूपी20115 ) –  मोहित कुमार सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई (PMGSY) एवं अधि0 अभि0 विद्युत सलेमपुर को संयुक्त रूप से जाँच कर विद्युत संबंधी समस्याओं को तत्काल निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

3 दिन में लगे ट्रांसफार्मर

जनपद में धमउर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जमा धनराशि के बाद भी विद्युत विभाग ने कार्रवाई नहीं की है। अधिशासी अभियंता विद्युत गौरीबाजार को तीन दिन में ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

सीडीओ ने 3 पशु चिकित्साधिकारियों से मांगा जवाब : इस वजह से हुई सख्ती

Rajeev Singh

सड़क सुरक्षा माह का समापन : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य हुए सम्मानित, किया सराहनीय कार्य

Sunil Kumar Rai

छात्रों का आधार बनवाने में पिछड़े स्कूल : सीडीओ ने बीएसए और बीईओ को दिया टारगेट, देनी होगी रोज की रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!