खबरेंदेवरिया

नगर निकाय चुनाव 2022 : अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका देगी बीजेपी, देवरिया में बनी ये खास रणनीति

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने निकाय चुनाव के लिये अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं से सम्पर्क साधने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है।

सोमवार को औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक में इस योजना को अमली जामा पहनाने की रणनीति बतायी।

पार्टी जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि सबसे पहले सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतो में एक-एक अल्पसंख्यक वर्ग मतदाता सम्पर्क प्रमुख बनाएं। उसके बाद उन पालिकाओं तथा पंचायतों में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की एक टोली तैयार करें।

जो सबसे पहले अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं का चिन्हांकन करें और फिर बैठक कर एक प्रभावी योजना बना उन मतदाताओं से सम्पर्क करें। मतदाताओं को मोदी – योगी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लोगों के हित मे किये जा रहे कार्यों को बताएं। निकाय चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ताओं को भी चुनाव लड़ाया जायेगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि संगठन ने जो निर्देश दिया है,अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उसे पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। इस दौरान रविन्द्र किशोर कौशल, अम्बिकेश पाण्डेय, समशुद्दीन अहमद, असलम अन्सारी, मोहम्मद साजिद, एजाज अहमद, जुल्फिकार, सेराज आदि रहे।

Related posts

मतदान से पहले देवरिया में अधिकारियों की मैराथन बैठक : डीएम ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी, पर्यवेक्षक ने सुरक्षाकर्मियों…

Abhishek Kumar Rai

भूजल सप्ताह : लोगों को जल बचाने के लिए ऐसे प्रेरित करेगा प्रशासन, एक हफ्ते चलेगा अभियान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : ओडीओपी के तहत वित्तीय सहायता के लिए 16 जून तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी कैबिनेट ने कृषि निर्यात नीति-2019 में संशोधन को मंजूरी दी, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के अवर अभियंता निलंबित, घोटाले की जांच के लिए समिति गठित, डीएम की सिफारिश पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

Lata Mangeshkar Nidhan: भाजपा ने घोषणा पत्र 2022 कार्यक्रम स्थगित किया, पार्टी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!