खबरेंदेवरिया

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ देकर बढ़ाया उत्साह : परीक्षा में तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स

Deoria News : जनपद के सलेमपुर में स्थित आरएल एकेडमी (RL Academy Salempur) में सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Salempur MP Ravindra Kushwaha) ने पीएम मोदी की पुस्तक ”एग्जाम वॉरियर्स” छात्रों में वितरित किया।

छात्रों को सम्बोधित करते हुए सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि छात्रों का भविष्य ही देश का भविष्य तय करता है। इसलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के भविष्य को निखारने के लिए स्वयं एक्जाम वॉरियर्स पुस्तक लिखी है। वह परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं, जिससे छात्र परीक्षा में सफल हो सके और भविष्य का एक मजबूत भारत बना सके। सांसद ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण पुस्तक है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मूलतः परीक्षा के दौरान बच्चों में होने वाले तनाव के संदर्भ में इस पुस्तक का लेखन किया है। पर इसमें जीवन प्रबंधन पर भी विशिष्ट जानकारियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में विद्यार्थियों की सहायता के लिए योग के कई आसनों के साथ ही परीक्षा को उत्सव, उमंग और उल्लास से देने, परीक्षा पर हंसते हुए जाने और मुस्कराते हुए आने, वर्तमान में रहने, खेलों से जीवन संवारने आदि पर भी महती सूत्र दिए गए हैं।

कार्यक्रम में आभार व्यक्त प्रबन्धक संदीप श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, प्रधानाचार्य संजय पाण्डेय, सुनील यादव स्नेही, अशोक कुशवाहा, संदीप सिंह विशेन, राकेश दूबे एवं राजेश शाह मौजूद रहे।

13वीं पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह का आयोजन
सलेमपुर के नगर विकास मंच के प्रांगण में स्वर्गीय रामबहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को छत देने, शौचालय बनवाने, बिजली का निशुल्क कनेक्शन देने, गरीबों को मुफ्त इलाज कराने सहित गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू भाजपा के ‌इस मिशन को बखूबी पूरा कर रहें है।

बरहज के विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका (MLA Barhaj Deepak Mishra Shaka) ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा कठिन काम है। इस जगह पर नगर विकास मंच के तरफ से लगातार 13 वर्षों से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा रखी जाती है। जो दशहरा के मेले में आकर्षण का केंद्र रहता है। आज इस जगह पर पूर्व प्रमुख राजेश सिंह मंटू ने हर क्षेत्र से सम्बंधित लोगों को जो सम्मान दिया है, वह सराहनीय है। लार के प्रमुख पति अमित सिंह बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चलने व सब को सम्मान देने का काम करती है।

इस दौरान जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन, अशोक पांडेय, कन्हैया लाल जायसवाल, अजय दुबे बत्स, पिंटू चौधरी अशोक कुशवाहा, संदीप, जटाशंकर दुबे, शक्ति सिंह, रमाकांत मिश्र उर्फ भोला, अनूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल ने किया। वहीं भोजपुरी गायक सुनील सनेही ने गीत के माध्यम लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रमुख राजेश सिंह मंटू व पूर्व प्रधान राकेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related posts

योगी सरकार का बड़ा फैसला : राशन दुकानदार करेंगे धान खरीद का रजिस्ट्रेशन, सड़कों से हटेंगे 10 साल पुराने वाहन, पढ़ें अन्य निर्णय

Satyendra Kr Vishwakarma

एक करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला धान खरीद का लाभ : 713 लाख मीट्रिक टन से अधिक का हुआ क्रय

Swapnil Yadav

पराली जलाने वाले 9 किसानों की बंद होगी सम्मान निधि : योजनाओं का लाभ लेने पर आजीवन प्रतिबंध, 8 कर्मियों पर भी गिरी गाज

Harindra Kumar Rai

कमेटी करेगी भलुअनी मल्टीपरपज सीड स्टोर की जांच : डीएम देवरिया को निरीक्षण में मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022 : सातवें चरण के मतदान के लिए 10 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना, जुलूस निकालने पर रहेगी रोक, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

सीएम इस दिन करेंगे गोरखपुर में स्टील प्लांट का उद्घाटन : हजारों को मिलेगा रोजगार, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!