खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने खुखुंदू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 43 वर्ष पुराने पानी की टंकी…

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने ग्राम पंचायत खुखुन्दू, विकास खण्ड भलुअनी में आयोजित चौपाल दिवस में प्रतिभाग किया।

चौपाल के समय पंजिका में कुल 8 प्राप्त आवेदन पत्रों का अंकन किया गया था, जिसमें सुभावती पत्नी गनेश, कुसमावती देवी पत्नी सोहन, सरला पत्नी रमेश ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) की मांग की है। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि इनकी पात्रता की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करें।

ग्रामवासियों ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में वर्ष 1980 से पानी की टंकी बनी हुई तथा तथा पाइप बिछाया गया है, परन्तु बहुत ही पुराना होने के कारण प्रत्येक घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। सीडीओ ने अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया कि इसकी जांच कराकर प्रत्येक घर में पानी कनेक्शन देते हुए पानी सप्लाई करायें।

चौपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत में पुष्टाहार का नियमित वितरण नहीं किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर ने बताया कि पिछले 3 माह से पुष्टाहार नहीं आ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।

गांव में राजेश पटेल के घर के पास स्थापित हैण्डपम्प से दूषित पानी निकलने की शिकायत की गई है। इस पर सीडीओ ने ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि इसकी जांच कराकर यदि रिबोर योग्य हैण्डपम्प हो तो उसका रिबोर करायें। ग्रामवासियों ने इस ग्राम पंचायत में मठिया मन्दिर के पास अमृत सरोवर बनाये जाने की मांग की।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त, श्रम रोजगार देवरिया को निर्देशित किया कि इसे दिखवाते हुए आवश्यक कार्रवाई कराया जाना सुनिश्चित करें। इस ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था के 174, निराश्रित पेंशन के 78 एवं दिव्यांगजन पेंशन के 58 लाभार्थी हैं। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड पेंशन से लिंक नहीं हुआ है, उनका आधार कार्ड प्राप्त करते हुए तत्काल जिला मुख्यालय को प्रेषित करें।

चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भलुअनी, ग्राम सचिव अनिल कुमार, ग्राम प्रधान संगीता देवी सहित अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया झूठी पार्टी, मतदाताओं से की ये बड़ी अपील

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : 91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया और कुशीनगर से गुजरेगा Gorakhpur Siliguri Expressway : 25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Cabinet Decision :  रिटायर्ड शिक्षक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाएंगे, टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पढ़ें योगी कैबिनेट के फैसले

Harindra Kumar Rai

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा युवा मोर्चा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!