खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : जिलाधिकारी ने बरारी धान क्रय केंद्र प्रभारी को किया निलंबित, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी, VIDEO

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को बैतालपुर विकास खंड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति, बरारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

अत्यंत धीमी गति से धान क्रय करने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और जवाबदेही तय करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की नीति अनुसार धान क्रय किया जाए। धान क्रय में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी शनिवार अपराह्न पीसीएफ से संचालित धान क्रय केंद्र बरारी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि 1 नवंबर से 10 दिसंबर तक क्रय केंद्र पर 6 किसानों से महज 142.40 क्विंटल धान की खरीद हुई है। आखिरी खरीद 2 दिसंबर की दर्ज मिली।

जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी का दायित्व होता है कि वे अपने क्षेत्र के किसानों को क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करें। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। प्रथमदृष्टया ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि किसान क्रय केंद्र पर न आएं।

जिलाधिकारी ने धीमी खरीद की जवाबदेही तय करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी अवधेश यादव (प्रभारी सचिव) को निलंबित करने और उनके स्थान पर किसी अन्य को तात्कालिक प्रभाव से तैनात करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में साधन सहकारी समिति लिमिटेड के प्रभारी सचिव सुरेंद्र सिंह को बरारी धान क्रय केंद्र पर तैनात कर दिया गया है। डीएम ने क्रय केंद्र पर विनोइंग मशीन, नमी मापक यंत्र, बोरों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटे आदि की जानकारी भी प्राप्त की।

डीएम जेपी सिंह ने समस्त धान क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों को क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह (SDM Saurabh Singh), डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

NOIDA BREAKING : पैन ओएसिस बिल्डर ने निवासियों को दी धमकी, बुलाए बाउंसर, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए 30 अगस्त तक होगा सेल्फ असेसमेंट : अगले महीने होगी समीक्षा, जानें क्या है सरकार का लक्ष्य

Shweta Sharma

खुशखबरी : 21 जून को यह कंपनी देवरिया में करेगी हायरिंग, इन ट्रेड्स में मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

इस ऐप से घर बैठे होगा पशुओं का इलाज : पीएम और सीएम ने करोड़ों किसानों को दी सौगात

Swapnil Yadav

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!