खबरेंदेवरिया

गुजरात में भाजपा के विकासवादी नीतियों की जीत है : अंतर्यामी सिंह

Deoria News : गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में सुभाष चौक पर पटाखे जला कर और मिठाई बांट जश्न मनाया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (BJP Deoria President Antaryami Singh) ने कहा कि गुजरात विधानसभा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जमीन से जुड़े सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन। यह प्रंचड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की विकासवादी नीतियों, गुजरात के लिए उनके लिए गए संकल्प और सुशासन की जीत है।

जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गुजरात मेx भाजपा मतलब विश्वास, विकास है। इसलिये गुजरात की जनता ने फिर एक बार भाजपा को सत्ता सौंपा है।

जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल में गुजरात बसता है, तो गुजरात के दिल में प्रधानमंत्री मोदी। यह गुजरात का प्रचण्ड विजय साबित कर रहा है।

इस दौरान प्रमोद शाही, रविन्द्र किशोर कौशल, हेमन्त मिश्र, निर्मला गौतम, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, भारती शर्मा, आराधना पाण्डेय, मधु जायसवाल, अनामिका सिंह, सविता अग्रवाल, अमित कुमार दूबे, बंटी जायसवाल, अजय सिंह, सत्यप्रकाश सिंह पिन्टू, अजित मिश्र आदि रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष काउंटर, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Chhath Puja 2022 : खास होगी यूपी की छठ पूजा, व्रतीजनों को मिलेगी हर सुविधा, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, निकाय चुनाव की बनी रणनीति

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पैक्स के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है प्लान

Sunil Kumar Rai

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी के हस्तशिल्प उद्योग को लगे पंख : पांच दिवसीय आयोजन में पहुंचे 60 देशों के विदेशी मेहमान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!