खबरेंनोएडा-एनसीआर

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Noida News : चैलेंजर्स ग्रुप एवं संवेदना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार, 5 जून को सेक्टर-33 नोएडा स्थित ए ब्लॉक पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) के सुअवसर पर पर्यावरण संरक्षण और दिन-प्रतिदिन विलुप्त होती जा रही प्रजातियों के लिए 50 से अधिक आशियाने पेड़ों पर लगाए। इसकी शुरुआत पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर (Nawab Singh Nagar) और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोहित घई ने की।

गायब हो रही गौरैया

इस मौके पर नवाब सिंह नागर ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की यह मुहिम खास है। गौरैया सहित अन्य पक्षियों को बचाकर हम पर्यावरण संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दें। इससे स्वस्थ समाज बनेगा। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि पेड़ों के कटने व ऊंची-ऊंची इमारतों के बनने की वजह से आज घरों में गौरैया जैसी विभिन्न प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं। इस पर्यावरण दिवस पर इस मुहिम को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि इन बेजुबानों को आशियाना मिल सके।

सबकी जिम्मेदारी है

संवेदना फाउंडेशन की संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने इस दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसी एक अकेले व्यक्ति की नहीं है, बल्कि पूरे समाज की है। जिसे हम लोगों को समझना होगा। ताकि हम अपने देश को हराभरा बना सकें और गौरैया की आवाज से आंगन को चहका सकें।

आशियाना और रोजगार मिलेगा

मुहिम का मुख्य आकर्षण रहा कि एक तरफ विलुप्त प्रजातियों को आशियाना मिलेगा और दूसरी तरफ आशियाना बनाने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार में मदद मिलेगी। इस मौके पर श्याम गुप्ता, सोनिया चौबे, रोशनी कुमारी, जयपी रावत, उषा सिंह, रवि दत्ता प्रतिभा, कीर्ति, अनीता, शैलेन्द्र, चांदनी, सलोनी, सौरभ, मीना, तन्नू, शांति, अंजलि आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में राजकीय धान क्रय केंद्रों का खेल : डीएम की जांच में रिकॉर्ड और स्टॉक में मिला अंतर, जवाब तलब

Abhishek Kumar Rai

पूर्वांचल को सीएम योगी ने दिया ये खास तोहफा : अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मॉडर्न पुलिसिंग के लिए होगा गेम चेंजर

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : यूपी पुलिस के लाखों जवानों को मिलेगा बढ़ा भत्ता, सीएम योगी ने सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की

Harindra Kumar Rai

Deoria news : 25 सितंबर को फिर चलेगा आधार एकत्रीकरण अभियान, सभी बीएलओ के लिए निर्देश जारी, आयोग ने मातादातों से की अपील

Harindra Kumar Rai

‘5टी’ के मंत्र से हो रहा यूपी का विकास : ODOP से बढ़ा निर्यात, IFS अधिकारियों से बोले सीएम योगी

Swapnil Yadav

खास खबर : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नई नीति से बदल रही यूपी की तस्वीर, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!