खबरेंदेवरिया

Deoria News : डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद – विधायक ने दीं शुभकामनाएं

bjp workers

Deoria News : भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

35 वर्षों से सेवा कर रहे
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। धर्मेन्द्र सिंह लगभग 32 वर्षों से पार्टी के काम मे लगातर लगे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

भावना का सम्मान किया है
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। डॉ धर्मेन्द्र छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ राष्ट्र सेवा में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र में उनके नेतृत्व में एक नयी ऊंचाई तक पहुंची है। उनको विधान परिषद का उम्मीदवार बना कर पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान किया है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अरुण मिश्र, रमेश यादव, सुनील मद्देशिया, जयप्रकाश यादव, बृजमोहन पांडेय, दीपक यादव, राहुल यादव उपस्थित रहे।

सांसद और विधायक ने जताई खुशी
वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह को विधान परिषद उपचुनाव में पार्टी से उम्मीदवार बनाये जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, विशम्भर मिश्रा, निशिरंजन तिवारी, संजय राव, जितेंद्र प्रताप राव, अरुण सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, निर्मला गौतम, भारती शर्मा, राजू गौंड, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, पवन मिश्रा, प्रमोद शाही, गंगा कुशवाहा, रविन्द्र कौशल आदि ने खुशी व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।

Related posts

DEORIA BREAKING : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम सख्त, विक्रेताओं को रखना होगा पूरा रिकॉर्ड, जानें

Sunil Kumar Rai

25 नवंबर को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : छुट्टी की तिथियों में हुआ बदलाव

Sunil Kumar Rai

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले : सभी 8 जनपदों ने पौधरोपण में हासिल किया बड़ा लक्ष्य

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने जल भराव क्षेत्र का किया दौरा : फसल को हुई क्षति का होगा आकलन, प्रशासन ने की तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने समर्थ 2023 का किया शुभारंभ : कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु बनेंगी ग्राम पंचायतें, बीसी सखी की बढ़ेगी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया महोत्सव के लिए सजा शहर : जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!