उत्तर प्रदेशखबरें

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले : सभी 8 जनपदों ने पौधरोपण में हासिल किया बड़ा लक्ष्य

Uttar Pradesh News : वृक्षारोपण अभियान-2023 में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ संग सभी आठों आकांक्षात्मक जिले साथ खड़े नजर आए। आमजन, सरकारी विभागीय कर्मचारियों आदि के सहयोग से इन आठों जिलों में 99 से 100 फीसदी तक पौधरोपण किए गए।

वहीं सूबे में सर्वाधिक पौधरोपण भी इन्हीं आठ आकांक्षात्मक जिलों में शामिल सोनभद्र में किया गया। यहां महज एक दिन में एक करोड़, 24 लाख, 81 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।

सर्वविदित है कि पीएम मोदी व सीएम योगी की जोड़ी आकांक्षात्मक जिलों में विकास की हरियाली लहलहाने को तत्पर है। इनकी इस विकासपरक सोच पर आमजन ने पौधरोपण के दिन भी मुहर लगा दी।

यूपी में सर्वाधिक पौधरोपण सोनभद्र में हुए
सोनभद्र यूपी के आठ आकांक्षात्मक जिलों में शामिल है। इसके संपूर्ण विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। पिछले महीने 16 जून को ही सीएम ने यहां 414 करोड़ की 217 परियोजनाओं की सौगात देकर विकास की रफ्तार को और तेज करने का वायदा किया था।

सीएम की विकास की इस सोच को सर्वव्यापी अभियान में सोनभद्र का साथ मिला। सोनभद्र में 22 जुलाई को सर्वाधिक पौधरोपण हुए। पूरे यूपी में जहां 30.21 करोड़ पौधरोपण हुए। वहीं सिर्फ सोनभद्र में ही 1 करोड़ 24 लाख 81हजार 413 पौधे रोपे गए। यहां पूरे 100 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य हासिल किया गया।

बलरामपुर में भी 28 लाख से अधिक पौधे लगाए गए
संख्या पर नजर डालें तो आकांक्षात्मक जिलों में सबसे कम पौधरोपण बलरामपुर में हुआ, लेकिन यहां भी 28 लाख 91 हजार 795 पौधे रोपे गए। बलरामपुर ने भी पूरे 100 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य हासिल किया।

वहीं बलरामपुर, सोनभद्र, बहराइच, श्रावस्ती व चित्रकूट में पूरे 100 फीसदी पौधे लगाए गए, जबकि तीन जिले चंदौली, फतेहपुर व सिद्धार्थनगर में 99 फीसदी से अधिक पौधे लगाकर अपने जिलों को हरियाली से हरा-भरा रखने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिया। आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर भी सभी आकांक्षात्मक जिले तेजी फिर से पौधरोपण अभियान को गति देने के लिए कटिबद्ध हैं।

आकांक्षात्मक जिले पौधरोपण
सोनभद्र 12481413
बहराइच 6820913
चित्रकूट 6256230
चंदौली 5260818
फतेहपुर 4098195
श्रावस्ती 3577788
सिद्धार्थनगर 3465764
बलरामपुर 2891795

Related posts

B. ed Entrance Exam 2022 : बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, ये प्रतिबंध लागू रहेंगे

Harindra Kumar Rai

गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार-2021 : सीएम योगी ने दी बधाई, पीएम मोदी का जताया आभार

Shweta Sharma

UP Budget 2022 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया योगी सरकार 2.0 का पहला बजट, जानें किसे क्या मिला

Sunil Kumar Rai

Report : अगले साल आबादी में चीन को पछाड़ देगा भारत, इन 8 देशों में बढ़ेगी बेतहाशा जनसंख्या, पढ़ें रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

34 बच्चों पर नियुक्त 7 अध्यापक : शिक्षामित्र मिलीं गायब, भगवानपुर विद्यालय का हाल देख डीएम हुए हैरान

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायत सहायक को इंसेंटिव देगी सरकार : प्रति ट्रांजैक्शन होगा भुगतान, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!