खबरेंदेवरिया

पीएम कुसुम योजना में बेहद सस्ती कीमत में मिल रही सोलर पंप : सरकार दे रही सब्सिडी, ऑनलाइन करें आवेदन

Deoria News : उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में सोलर पम्प के जनपदवार / संस्थावार / क्षमतावार कुल लक्ष्य 418 अनुदान पर देने के लिए प्राप्त हुआ है। इसे प्राप्त करने के लिए विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर 20 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से लक्ष्य पूरा होने तक बुकिंग करने का निर्देश था, जिसमें अभी भी सोलर पम्प टोकन अवशेष है।

जनपद में अवशेष लक्ष्य के विवरण के संबंध में उन्होंने बताया है कि –
-2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप के लिए 105 लक्ष्य निर्धारित है। प्रति पम्प 147131 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 58853 रुपये चुकाने होंगे। शेष 88278 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।
-इसी प्रकार 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के लिए 100 का लक्ष्य निर्धारित है। प्रति पम्प 147927 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 59171 रुपये चुकाने होंगे। शेष 88756 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएंगी।
-2 एचपी डीसी सरफेस पंप के लिए 80 लक्ष्य निर्धारित है। प्रति पम्प 1,44,526 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 57,810 रुपये चुकाने होंगे। शेष 86,716 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।
-3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप के लिए 18 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रति पम्प 194516 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 77806 रुपये चुकाने होंगे। शेष 116710 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी। इच्छुक कृषक अपना बुकिंग टोकन के माध्यम से करा सकते हैं।

पात्रता एवं शर्तों के विवरण में उन्होंने बताया है कि योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिशत तक पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर किया जायेगा। अनुदान पर सोलर पम्प के ऑनलाइन टोकन बुकिंग के लिए विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर अनुदान पर सोलर पम्प बुकिंग करना होगा।

2 एचपी सोलर पम्प के लिए 4 इंच, 3 एचपी एवं 5 एचपी सोलर पम्प के लिए 6 इंच तथा 75 एवं 10 एपी सोलर पम्प के लिए 8 इंच की क्रियाशील बोरिंग कृषक के पास होना अनिवार्य है।

22 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर के लिए 2 एचपी सरफेस सोलर पम्प
50 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर के लिए 2 एचपी सबमर्सिबल उपयुक्त होता है।
इसी प्रकार 150 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर के लिए 3 एचपी एवं
200 फीट तक की गहराई तक उपलब्ध जलस्तर के लिए 5 एचपी तथा
300 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर के लिए 7.5 एवं 10 एचपी सोलर पम्प उपयुक्त होंगे।

इसके आधार पर कृषकों का सोलर पम्प के लिए चयन किया जायेगा। इस आशय का प्रमाण-पत्र कृषक को बुकिंग के समय पोर्टल पर देना होगा।

Related posts

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

मिनिस्टर विजय लक्ष्मी गौतम ने बजट पर सदन में रखी बात : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

देवरिया में कौशल विकास मिशन का हाल : जानें किस संस्था ने कितने युवकों को दिलाया रोजगार

Swapnil Yadav

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन के आदेश पर श्रमिकों के बच्चों का हुआ नामांकन, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

बचाव की तैयारी : दो नदियों में जलस्तर बढ़ने से बढ़ा खतरा, सीएम योगी ने दर्जन भर जिलों के डीएम को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : अमृत सरोवर के निर्माण में मटेरियल की क्वालिटी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नाराज, दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!