खबरेंदेवरिया

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

-सीडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा
-8 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किए जाने का दिया निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के संबंध में दिशा निर्देश भी दिये।

सीडीओ ने समस्त विकास खण्डों को यह निर्देश दिए कि अपात्र व्यक्तियों को आवास निर्गत किये जाने विषयक प्रकरण में दोषी कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर तत्काल कार्यालय को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2022-23 अन्तर्गत लाभार्थियों की स्वीकृति 2 दिन में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि 08 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

तीसरी किस्त जारी होगी
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 12 आवास अवशेष हैं। इसमें बनकटा में 01, बरहज में 01, भागलपुर में 01, भलुअनी में 02, भटनी में 03, गौरीबाजार में 01 पथरदेवा में 01, सलेमपुर में 01, तरकुलवा में 01 आवास लम्बित है।

दी नई डेडलाइन
उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए। 8 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

इतने आवास शेष हैं
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 45 आवास अवशेष हैं। इसमें बैतालपुर में 8, बनकटा में 10, भागलपुर में 5, भलुअनी में 5, भटनी में 4, भाटपाररानी में 1, सदर में 1, देसही देवरिया में 1, गौरीबाजार में 2, लार में 4, रुद्रपुर में 2, सलेमपुर में 1 आवास लम्बित है। सीडीओ ने कहा कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 08 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की रिपोर्ट करें।

ढिलाई स्वीकार नहीं
बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विकास खण्ड के फील्ड स्तर के कर्मचारियों से आवास के निर्माण की दैनिक मॉनिटरिंग कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

8 अगस्त तक पूरा हो
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत हुए लाभार्थियों के आवास 08 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

Related posts

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

Sunil Kumar Rai

यूपी : टैक्स की चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, 15 दिन में सीएम करेंगे समीक्षा

Sunil Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : पैरामाउंट एकेडमी में मां सरस्वती की हुई आराधना, ऐसे मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : यूपी में 21 आईपीएस अफसरों के तबादले, विपिन टाडा को गोरखपुर से सहारनपुर भेजा गया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : आधार प्रमाणीकरण में ढिलाई पर सीडीओ ने दो अफसरों को दी चेतावनी, रोजाना 50 पेंशनर्स का वेरीफिकेशन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

रेड क्रास सोसाइटी देवरिया का सेवा भाव : आगजनी से बेघर 4 परिवारों को दी छांव, वितरित की राहत सामग्री

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!