उत्तर प्रदेशखबरें

3 सदस्यीय कमेटी करेगी अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच : इतने दिनों में सौपेंगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh : गृह विभाग ने 15 अप्रैल, 2023 के जनपद प्रयागराज के सम्पूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जाँच के लिए कमीशन ऑफ इनक्वायरी एक्ट 1952 के तहत न्यायिक आयोग गठित किया है।

गृह विभाग की तरफ से इस के लिए औपचारिक आदेश निर्गत किए गये हैं। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग दो माह के भीतर पूरे प्रकरण की जाँच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगा।

तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में कार्य करेगा। प्रदेश के सेवानिवृत्त आईपीएस पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह एवं सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी इस आयोग के अन्य दो सदस्य होंगे।

बताते चलें कि बीते शनिवार को प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उन्हें मेडिकल के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था, इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई और दोनों की हत्या कर दी। वायरल वीडियो के मुताबिक हमला तब हुआ, जब वो दोनों मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों भाइयों को प्वाइंट जीरो से गोली मार दी।

अतीक अहमद साल 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी था। बताते चलें कि यूपी पुलिस और एसटीएफ ने गवाह उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अतीक के बेटे असद अहमद को 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गिराया था।

Related posts

महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे पीएम मोदी और सीएम योगी : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Swapnil Yadav

Gandhi Jayanti 2022 : सूर्य प्रताप शाही और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बापू को दी श्रद्धांजलि, पार्टी पदाधिकारियों संग खरीदे खादी के कपड़े

Rajeev Singh

Holi 2022 : ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

खाद्य विभाग का अभियान : टीम ने तरकुलवा और खुखुंदू समेत 8 स्थानों पर की जांच, 3 सैंपल भेजे गए, मिली ये गड़बड़ी

Sunil Kumar Rai

यूपी में दिमागी बुखार और एच3एन2 वायरस के लिए चलेगा अभियान : सभी विभागों को जारी हुआ ये आदेश

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार के बजट में पुलिस विभाग का दबदबा : मिले 2260 करोड़, जानें कहां कितना खर्च होगा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!