खबरेंदेवरिया

देवरिया में लोक अदालत में सुलझाए गए 89031 वाद : 11 करोड़ से अधिक की हुई वसूली

Deoria News : जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पटेल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव अशोक कुमार दूबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सीडी) विवेक कुमार व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।

बीते दिन लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 7 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।
अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा 6, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार द्वारा 41 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठ के द्वारा कुल 37 मामलों का निस्तारण किया गया तथा मुआवजा -2,84,70000 रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया।

इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 89,031 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 11,42,13261 रुपए (ग्यारह करोड़ बेयालिस लाख तेरह हजार दो सौ इकसठ) रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।

इस लोक अदालत में समस्त सम्मानित न्यायाधीश, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

देवरिया में 28 केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस-2023 परीक्षा : डीएम और एसपी ने अफसरों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai

मिशन : जनपद के समग्र विकास में मददगार होगी गौतमबुद्ध नगर विकास समिति, श्रम सहयोग के जरिए साधेगी लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

शादी अनुदान योजना का उठाएं लाभ : ऑनलाइन करें आवेदन, देने होंगे सिर्फ ये पेपर

Rajeev Singh

Deoria News : ईचौना में डे-नाइट क्रिकेट का शुभारंभ, पहले मैच में टीचर कॉलोनी ने करुअना को दी शिकस्त

Abhishek Kumar Rai

आम आदमी का सफर हुआ महंगा : यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी ढ़ीली होगी आपकी जेब

Abhishek Kumar Rai

DEORIA NEWS : संविदा मनरेगा कर्मियों ने दिया ब्लॉक पर धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!