खबरेंदेवरिया

दु:खद हादसा : देवरिया में पेड़ गिरने से दब कर 7 साल के मासूम की मौत, घर में मचा मातम

Deoria News : देवरिया जिले में एक दुखद घटना में शौच के लिए घर से निकले सात साल के मासूम के ऊपर पेड़ गिरने से दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव मासूम की मौत से शोक में है।

घटना जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के बिरवा गांव निवासी राज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव का इकलौता पुत्र था। बच्चा बगल के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक राज बुधवार की सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए घर से निकला।

परिजनों ने बताया, अभी वह घर से थोड़ी ही दूर गया था। इसी दौरान बगल के एक बगीचे में खड़ा एक साखू का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ कर उसके ऊपर गिर गया। विशाल वृक्ष के नीचे दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम मच गया। गांव और अगल बगल के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। परिजन मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे के मौत की खबर मिलते ही मां सिरजावती देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। बहन खुशी, अन्य परिजनों और सगे संबंधियों का रो -रो कर बुरा हाल है। गौरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि पेड़ गिरने से मासूम की दबकर मौत होने की जानकारी मिली है।

Related posts

Kanhaiya Lal Murder Case : कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड, एनआईए कर रही छानबीन

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने पुलिस भर्ती के 1148 चयनितों को बांटे नियुक्ति पत्र : अभ्यर्थियों की कामयाबी पर कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Shweta Sharma

यूपी में 4 विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी : अयोध्या को मिला 456 करोड़, पढ़ें कैबिनेट के दो महत्वपूर्ण फैसले

Swapnil Yadav

BIG NEWS : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू हुई बस सेवा, जल्द उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!