खबरेंदेवरिया

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Deoria News : शादी-ब्याह समेत हर कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र से भी एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक तमंचे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के बढ़िया हरदोका गांव का है। वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है। गांव बढ़िया हरदोका में जनपद से बारात आई थी। इसी में युवक अवैध तमंचे के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए।

लोग नहीं सीख रहे सबक

सरकारों की सख्ती के बावजूद बीते कुछ सालों में हर्ष फायरिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक इसमें सैकड़ों बेगुनाह जानें भी जा चुकी हैं। लेकिन लोग सबक सीखने को तैयार नहीं है। खासतौर पर युवा वर्ग हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करना उपलब्धि समझ रहा है।

एक गिरफ्तार हुआ

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवाओं के बारे में पता लगा रही है।

Related posts

भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम को दिया धन्यवाद : गिरीश तिवारी बोले-किसानों के साथ मोदी सरकार

Sunil Kumar Rai

यूपी में बनेंगे 20 नए हाईटेक जेल : इस वजह से सीएम योगी ने लिया फैसला, जानें सभी जिलों के नाम

Sunil Kumar Rai

NOIDA BREAKING : पैन ओएसिस बिल्डर ने निवासियों को दी धमकी, बुलाए बाउंसर, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

‘आज पूरी दुनिया आयुष के पीछे भाग रही’: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बोले सीएम, दिया ये संदेश

Pushpanjali Srivastava

DEORIA : किसान दिवस में कृषकों ने देवरिया को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की, योजनाओं की ली जानकारी

Sunil Kumar Rai

एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश : सलेमपुर में बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!