खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में नए सर्किल रेट की हो रही तैयारी, जानें प्रशासन का प्लान

-एडीएम एफआर ने उपनिबन्धकों के साथ सर्किल रेट लिस्ट के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में की बैठक

-उप निबन्धकों को व्यापक सर्वे कर आख्या प्रेषित करने के दिए निर्देश

Deoria News : अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नागेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मूल्यांकन सूची के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक के दौरान उप निबन्धकों को सर्किल रेट के पुनरीक्षण के लिए व्यापक सर्वे कर आख्या प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।

उप निबन्धकों ने बैठक में अवगत कराया कि पूर्व से ही सर्किल रेट लिस्ट की पुनरीक्षण के लिए अपने-अपने तहसील से सम्बन्धित क्षेत्र का व्यापक रूप से भ्रमण किया जा रहा है और उप निबन्धक कार्यालय के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाले लोगों एवं गणमान्य लोगों से व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है। सर्किल रेट की विसंगतियों को दूर कर अवगत कराने के निर्देश के साथ बैठक सम्पन्न की गयी।

ये रहे मौजूद

बैठक में पंकज कुमार सिंह सहायक महानिरीक्षक निबन्धन देवरिया, अभिषेक कुमार सिंह उप निबन्धक सदर, अनुपम पाण्डेय उपनिबन्धक रुद्रपुर, उदयेन्द्र नाथ सिंह उप निबन्धक भाटपाररानी, प्रतिमा  उप निबन्धक सलेमपुर, राम ईश्वर प्रसाद प्रभारी उप निबन्धक बरहज आदि उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : छोटी गंडक नदी में डूबे 2 किशोर, पता लगा रही गोताखोरों की टीम

Abhishek Kumar Rai

‘मैं निःशब्द हूं’ अभियान से सरकार को जगाएगी रालोद : अनदेखी हुई तो पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन

Rajeev Singh

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा की जीत में अहम होंगे दो फैक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

आयुर्वेद और ज्योतिष के अपने प्राचीनतम ज्ञान की अनदेखी से हम पिछड़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

Weather Update : देवरिया, कुशीनगर समेत इन 29 जिलों में होगी भारी बारिश, एलर्ट जारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!