खबरेंदेवरिया

BREAKING : भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ देवरिया में धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Elelction-2022) भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के स्टार प्रचारकों में शामिल भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी के साथ आज बरहज विधानसभा में धक्का-मुक्की की गई। वह भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए गए थे। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

दरअसल मनोज तिवारी सोमवार से ही देवरिया में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को वह पथरदेवा विधानसभा में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। आज वह बरहज में भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे थे।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्हें बाइक पर बैठाकर मौके से रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने हालात नियंत्रित किया। भाजपा का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ये हमला किया है।

इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीएसपी के समर्थक मनोज तिवारी पर तंज कस रहे हैं। हालांकि अभी इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related posts

हेरिटेज टूरिज्म का सेंटर बनेगा गोरखपुर : रामगढ़ताल में शुरू होगी क्रूज सर्विस, उतरेंगे सी प्लेन, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 10 अगस्त तक चलेगी, जानें किस दिन कहां होगा आयोजन

Harindra Kumar Rai

कोर्ट ने महज 4 महीने में रेप केस में सुनाया फैसला : नोएडा पुलिस और अभियोजन विभाग ने किया कमाल, पढ़ें पूरा प्रकरण

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : विधान परिषद के विजयी सदस्यों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : लार युवा मोर्चा ने धिक्कार यात्रा निकाल प्रशासन-प्रतिनिधियों को जगाया, पिंडी तक तुरंत सड़क निर्माण की मांग की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!