खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : महुआडीह क्षेत्र में कुर्ना में नहाने गई लापता दूसरी किशोरी का शव बरामद, दो सगी बहनों की मौत से परिवार में मचा मातम

Deoria news : देवरिया जिले के महुआडीह (Mahuadih Thana Area) थाना क्षेत्र के बरनई गांव में रविवार की शाम नहाने गई दो सगी बहनों में से लापता दूसरी लड़की राधा का शव सोमवार को बरामद किया गया है।

परिजन, पुलिस प्रशासन की मदद से लगातार सर्च अभियान चला रहे थे और आज उन्हें रविवार को डूबी किशोरी का शव मिला। जबकि मृतका की सगी बहन अंशिका को रविवार को ही बरामद कर लिया गया था। हालांकि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताते चलें कि महुआडीह थाना क्षेत्र के बरनई गांव की रहने वाली अंकिता देवी पत्नी लालमन यादव ने जिउतिया व्रत रखा था। रविवार की शाम को वह परिवार और मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ गांव के बाहर कुर्ला में स्नान करने गई थीं।

सब डूबने लगीं
उनके साथ उनकी बड़ी बेटी अंशिका यादव (12 वर्ष) और राधा यादव (11 वर्ष) भी थीं। दो सगी बहनों के अलावा चार किशोरी और दो युवतियां कुर्ना में नहाने गई थी। इसी दौरान यह सभी गहरे पानी में डूबने लगीं। किनारे खड़ी महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पहुंचे और कुर्ना में छलांग लगा दी।

इन्हें बचाया गया
ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अंजलि (17 वर्ष) पुत्री रामप्यारे प्रसाद, शिवानी (17 वर्ष) पुत्री कैलाश प्रसाद, अंजलि (15 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय दशरथ प्रसाद, सोनी (18 वर्ष) पुत्री नंदलाल गोंड, नेहा (16 वर्ष) और शीतल (18 वर्ष) पुत्री दीनानाथ को बाहर निकाला। जबकि दो सगी बहन अंशिका और आधा डूब गईं।


एक लड़की की तलाश हुई
काफी देर की तलाश के बाद लोगों ने गहरे पानी से अंशिका को ढूंढ कर बाहर निकाला, लेकिन राधा का पता नहीं चला। परिजन और ग्रामीण अंशिका को लेकर फौरन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार और ग्रामीण पुलिस प्रशासन की मदद से लापता राधा की तलाश कर रहे हैं।

6 लोगों की हुई मौत
रविवार को देवरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। भाटपार रानी क्षेत्र में पिता को बचाने स्याही नदी में उतरी दो बेटियों में से बड़ी बेटी और पिता की डूबने से मौत हो गई। एक अन्य मामले में गौरी बाजार के बखरा में चचेरे भाई और दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मृत्यु हो गई। जबकि रुद्रपुर में भी एक युवक की नदी में डूबने से जान चली गई।

Related posts

BREAKING : डॉ विमल कुमार बैसवार बने देवरिया के नए सीएमओ, शासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : देवरिया के 5 उर्वरक बिक्री केंद्रों का लाइसेंस रद्द, डीएम ने आधा दर्जन सचिवों पर भी की कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

देवरिया में निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम और एसपी ने बीआरडीपीजी कॉलेज का किया दौरा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Lakhimpur Kheri Case : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द की, 1 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

Deoria News : कृषि मंत्री ने शहर की सड़कों, चौराहों और नालों की सफाई का लिया जायजा, जिम्मेदारों को दी कार्रवाई की चेतावनी

Satyendra Kr Vishwakarma

आधार से ट्रांसफर करें वाहन : सड़क परिवहन मंत्रालय ने 58 सेवाओं को किया ऑनलाइन, घर बैठे करें अप्लाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!