खबरेंराष्ट्रीय

आधार से ट्रांसफर करें वाहन : सड़क परिवहन मंत्रालय ने 58 सेवाओं को किया ऑनलाइन, घर बैठे करें अप्लाई

New Delhi : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH); परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए कई नागरिक केंद्रित सुधार कर रहा है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 16 सितंबर 2022 को एसओ 4353 (ई) जारी किया है, जिसके माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, स्वामित्व के हस्तांतरण आदि से संबंधित कुल 58 नागरिक-केंद्रित सेवाओं का लाभ अब पूरी तरह से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

इससे आरटीओ जाने की आवश्यकता समाप्त हो गयी है। स्वैच्छिक आधार पर आधार सत्यापन की सहायता से इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

संपर्क करने और व्यक्तिगत रूप से मिलने की जरूरत ख़त्म होने से नागरिकों के महत्वपूर्ण समय को बचाने तथा अनुपालन बोझ को कम करने में मदद मिलेगी। परिणामस्वरूप, आरटीओ में आगंतुकों की संख्या में कमी आयेगी, जिससे उनके कामकाज में अधिक कुशलता आएगी।

Related posts

बीजेपी किसान मोर्चा प्रशिक्षण : देवरिया में जुटे पार्टी के दिग्गज, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले-तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

ग्राम पंचायतों के गुनहगार : देवरिया में घोटालेबाज सचिव पर मुकदमा दर्ज, सीएम से हुई थी शिकायत, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

स्वदेशी गाय की नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहन राशि देगी योगी सरकार : यूपी में शुरू हुई मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन याेजना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : दुकानदारों और मकान मालिकों की चिंता बढ़ी, सड़कें चौड़ी होंगी तो जद में आएंगे…

Sunil Kumar Rai

शुरू हुआ गोरयाघाट-कंचनपुर मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम : सांसद-विधायक ने पूजन कर किया शिलान्यास

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!