खबरेंदेवरिया

BRD Inter College में अंधेरे में चल रही थी क्लास : जांच करने पहुंचे डीएम हुए हैरान, तुरंत लगवाए बल्ब और…

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 (Nagar Nikay Election 2022) के दृष्टिगत भाटपाररानी के बीआरडी इंटर कॉलेज (BRD Inter College Bhatpar Rani) का निरीक्षण किया।

उन्होंने नामांकन, पोलिंग पार्टी रवानगी, मतगणना व स्ट्रांग रूम के निर्धारण के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार चुनाव से जुड़ी समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

सभी कमरों में लगवाए सीएफएल बल्ब

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित स्ट्रांग रूम कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। अंधकार भरे कमरे में बच्चों को पढ़ता देख जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने अंधकार भरे कमरे में पढ़ने से बच्चों की आंखें खराब हो जाएंगी।

जिलाधिकारी ने तत्काल विद्यालय के सभी कमरों में सीएफएल बल्ब लगाकर बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने तहसील मुख्यालय चले गए, जहां कुछ देर बाद बीआरडी इंटर के उप प्रधानचार्य ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 50 बल्ब का बिल प्रस्तुत किया।

डीएम ने उसका भुगतान स्वयं किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों की अनदेखी से बच्चों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्या हो जाती है। इनका ध्यान रखना चाहिए।

Related posts

BIG BREAKING : पीएम नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, सीएम रहेंगे मौजूद

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : दो दिन में जारी होगा यूपी निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन, सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्वेशन रिपोर्ट को किया स्वीकार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर 9 लाख से अधिक का जुर्माना : इन बड़े ब्रांड्स पर भी हुआ एक्शन

Rajeev Singh

देवरिया-पकड़ी मार्ग अपडेट : लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ये आग्रह, जानें कब शुरू होगा सड़क का काम

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : बाढ़ की तकलीफ से मिलेगी निजात, सीएम ने दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

10 साल पुराना हो चुका आधार कार्ड तो आज ही बनवाएं नया : अन्यथा आएगी दिक्कत, देना होगा इतना शुल्क

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!