खबरेंदेवरिया

शलभ मणि त्रिपाठी ने किया बैरक का शिलान्यास : बोले-योगी सरकार में पुलिसकर्मियों को मिल रही बेहतर सुविधा

Deoria News : देवरिया सदर से विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को सदर और गौरीबाजार में पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया।

एमएलए ने गौरीबाजार थाना परिसर में 161.61 लाख की लागत से बने 32 आरक्षियों के बैरक, जिसमें 8 महिला व 24 पुरुष तथा विवेचना कक्ष तथा देवरिया कोतवाली परिसर में 183.79 लाख की लागत से 32 पुरुष आरक्षियों के और महिला थाना में 117.10 लाख की लागत से 16 महिला आरक्षियों के बैरक व विवेचना कक्ष का विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास किया।

इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। इसी को चरितार्थ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 365 दिन 24 घण्टे सेवा और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। जिसके क्रम में इन थानों में आरक्षियों के रहने के लिए बैरक बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा, आप सभी ने 2017 से पहले की सरकारों में देखा होगा, हमारे पुलिसकर्मी भाई टूटे-फूटे बैरकों में रहने को मजबूर थे। उस समय की सरकारों में पुलिसकर्मियों की आत्मरक्षा को कोई अधिकार नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप प्रतापगढ़, जवाहरबाग जैसे कांडों में पुलिसकर्मियों को अपराधियों का शिकार होना पड़ा। लेकिन आज भाजपा की सरकार में अगर कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाता है या अपराध करने की सोचता है, तो उसको भी गोली मिलती है। योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ही बेहतर हुई है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष गौरीबाजार बृजेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष देवरिया संजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष बैतालपुर जितेंद्र सिंह, सीओ रुद्रपुर पंचम लाल, थानाध्यक्ष गौरीबाजार नवीन सिंह, सदर कोतवाल राहुल कुमार सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, नवीनचंद्र सिंह, कृष्णानाथ राय, आदित्य सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, प्रेम अग्रवाल, भारती शर्मा, पवन मिश्रा, मधु जायसवाल, दिनेश गुप्ता, बंटी जायसवाल, अजय सिंह, बजरंगी मणि, अमित दूबे, अखिलेश जायसवाल, राकेश शुक्ला, शुभ नाथ त्रिपाठी, अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने पथरदेवा राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण : डेडलाइन में काम पूरा करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब तक नहीं मिला भुगतान, जानें अधिकारियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : राज्य मंत्री की बैठक से गायब प्रोबेशन अधिकारी पर हुआ एक्शन, 10 छात्रों को मिले स्मार्ट फोन

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने लिया विद्युत उपकेंद्रों का जायजा : देवरिया के लाखों लोगों को दिलाया ये भरोसा

Swapnil Yadav

एक विवाह ऐसा भी : मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, गौरी बाजार पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Sunil Kumar Rai

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!