खबरेंदेवरिया

देवरिया : दो कृषक उत्पादक संगठनों को योजना के तहत मिला एक करोड़ 80 लाख का लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानें इस स्कीम की खासियत

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने बताया है कि देवरिया में भारत सरकार की कृषि अवसंरचना निधि के अन्तर्गत कृषक उत्पादक संगठन पूर्वान्चल पोल्ट्री उत्पादक कम्पनी एवं गौरीबाजार मशरूम उत्पादक कम्पनी को क्रमशः एक करोड एवं 80 लाख का ऋण भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) एवं बडौदा यूपी बैंक (Baroda UP Bank) देवरिया ने प्रदान किया है।

इन कार्यों के लिए मिलता है
यह ऋण कृषि अवसंरचना निधि के अन्तर्गत एफपीओ को स्वीकृत होने वाला पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम ऋण है। इस योजना में कृषि व्यायवसायियों एवं एफपीओ को कृषि अधारभूत संरचना जैसे कि कृषि गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, बीज संयंत्र, दाल मिल, तेल मिल, चावल मिल इत्यादि लगाने के लिए दो करोड़ तक का ऋण बिना किसी प्रतिभूति के दिया जाता है।

10 लोन सैंक्शन हुए हैं
इस योजना में लिए गये ऋण में 3 प्रतिशत की ब्याज छूट भारत सरकार देती है। इसके अतिरिक्त एफपीओ के लिए अतिरिक्त छूट का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत अब तक देवरिया जनपद में 6.32 करोड़ के 10 ऋण स्वीकृत किये जा चुके हैं।

सहकारिता विभाग से संपर्क करें
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि इस परियोजना का अनुप्रवर्तन जिले में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक रूप से सहकारिता विभाग एवं नाबार्ड के साथ किया गया है। कृषि अवसंरचना निधि के बारे में अधिक जानकारी के लिए सहकारिता विभाग अथवा नाबार्ड से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस, प्रत्याशियों को मिलीं ये रियायत

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : शलभ मणि त्रिपाठी ने खुद को बताया बेकसूर, सोशल मीडिया पर लिखा पूरा सच

Sunil Kumar Rai

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद : सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

खुशखबरी : सोलर रूफटॉप लगाने पर मिल रही डबल सब्सिडी, इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

Shweta Sharma

तैयारी : नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी भाजपा, पार्टी के एससी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!