उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 13 गुना से ज्यादा बढ़ी जैविक खेती : क्लस्टर्स बना कर किसानों को जोड़ रही योगी सरकार

Uttar Pradesh : योगी सरकार किसानों की आय की बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेहत का भी ध्यान रख रही है। इसके लिए प्रदेश में जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि देश में उत्तर प्रदेश जैविक खेती का हब बन रहा है। आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2015-16 के सापेक्ष 2022-2023 में प्रदेश में जैविक खेती 13 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई हैं। यही नहीं 15 जनपदों में क्रियान्वित जैविक खेती कार्यक्रम अब 63 जिलों में संचालित हो रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद संजीदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जैविक खेती पर खासा जोर है। सरकार जैविक खेती को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। किसानों को तकनीकि की जानकारी देने के साथ ही क्लस्टर्स बनाकर उन्हें जैविक खेती से जोड़ भी रही है। यही नहीं जैविक खेती करने को इच्छुक किसानों को सरकार प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश भी उपलब्ध करा रही है।

जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार का ज्यादा फोकस गंगा के किनारे के गांवों पर है। गंगा तटों पर स्थित 27 जनपदों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में सरकार हो आधारित जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इससे एक तरफ जहां निराश्रित गोवंश की समस्या का समाधान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसानों की खेती में आने वाली लागत कम हो रही है। साथ ही रासायनिक खादों के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों से भी किसानों का बचाव हो रहा है।

योगी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में “परंपरागत कृषि विकास योजना” के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार से अगर तुलना की जाए तो पिछले छह वर्ष में प्रदेश में जैविक खेती का दायरा काफी बढ़ा है। बढ़े हुए क्लस्टरों की संख्या बताती है कि अब बड़ी के संख्या में कृषक जैविक खेती की तरफ रुख कर रहे हैं। सरकार भी जैविक उत्पादों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कृषकों को बाजार उपलब्ध करा रही है और बाजार तक उनके उत्पादों की पहुंच को सुलभ बना रही है।

वर्ष        		जैविक कृषक संख्या  		क्षे. हे.      क्लस्टर
2015-16      28750                11500      575
2016-17      35750                14300      715
2017-18      39750                15900      795
2018-19      39750                15900      795
2019-20      62116                31300     1565
2020-21      132627               70680      3534
2021-22      180627               94680      4734
2022-23      289687               152080     7604

Related posts

DEORIA : ‘मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी मिल जाएगी,’ देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : आवास योजना में पिछड़े खंड विकास अधिकारियों को आखिरी कारण बताओ नोटिस जारी, सीडीओ ने दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

बिजली चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान : हर परिवार की होगी जांच

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Rajeev Singh
error: Content is protected !!