खबरेंदेवरिया

देवरिया : गुरुग्राम से बिहार तस्करी हो रही लाखों की शराब जब्त, पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

Deoria News : देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र (Bankata Thana Area) के रामपुर प्रतापपुर चेक पोस्ट पर पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर प्लेट की एक कार से करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब बरामद किया। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में शामिल एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है।

तलाशी ली गई

थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस रामपुर प्रतापपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बिहार की तरफ जा रही दिल्ली नंबर प्लेट की सफेद रंग की सेंट्रो कार को रोक कर तलाशी ली गई।

डेढ़ लाख रुपये कीमत है

तलाशी के दौरान सेन्ट्रो कार से 750 एमएल की 214 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बाजार में इसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान दीपक राठौर पुत्र सत्यपाल राठौर, निवासी-ठीट मिल्कपुर थाना पालम बिहार जनपद गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।

इस टीम ने पकड़ा

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार में शराब ले कर बिहार जा रहे एक तस्कर को पकड़ा गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, कां देवेन्द्र आजाद, कां गोनेश कुशवाहा, कां सर्वेश त्रिपाठी, कां रोशन खरवार, कां सुनील यादव आदि शामिल थे।

Related posts

देवरिया में 17 करोड़ से बनेगा दिव्यांगजनों का विद्यालय : डीएम जेपी सिंह की पहल पर हो रहे ये काम

Swapnil Yadav

अच्छी खबर : यूपी के 35 एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार नादरगंज में 40 एकड़ में बनाएगी आईटी हब : ब्लू प्रिंट रेडी, कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू

Sunil Kumar Rai

अवैध अतिक्रमण का शिकार रामपुर कारखाना डायट : मूकदर्शक बने रहे प्राचार्य, सीडीओ ने की कार्रवाई

Swapnil Yadav

यूपी : योगी सरकार 2,19,250 लाख हेक्टेयर भूमि को बनाएगी उपजाऊ, कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी, पूरी जानकारी

Harindra Kumar Rai

स्वतंत्रता दिवस के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूप रेखा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!