खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में खाद्य विभाग ने की सातवें दिन छापेमारी, 3 सैंपल लैब भेजे, बाजारों में रही अफरातफरी

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -II जनपद देवरिया आरसी पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्तूबर को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के सातवें दिन कुल 5 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए।

शहर के भीखमपुर रोड स्थित मोर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के आउटलेट शॉप पर निरीक्षण किया गया तथा वहां पर खुले दालों की बिक्री को व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए मोर चॉइस ब्रांड बेसन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव ने कलेक्ट किया।

भीखमपुर रोड पर ही स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड की स्मार्ट प्वाइंट रिटेल स्टोर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां नवरात्र के लिए संग्रहित खाद्य सामग्री डॉक्टर ब्रांड मिश्री का नमूना संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एकत्रित किया। पंजाबी पापड़ का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने लिया। अभियान का नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।

इससे पहले 1 अक्टूबर को सलेमपुर एवं रुद्रपुर तहसील में नमूने संग्रहित करने के लिए अभियान चला था। अभियान के अन्तर्गत सलेमपुर एवं रुद्रपुर तहसील में कुल 6 निरीक्षण करते हुए 3 नमूने संग्रहित किए गए।

विस्तृत विवरण में बस स्टेशन रोड रुद्रपुर स्थित नागेश्वर गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने सेंधा नमक का नमूना एवं आदर्श चौराहा रुद्रपुर स्थित निगम प्रोविजन स्टोर, प्रो कृष्ण मोहन गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने शहद का नमूना संग्रहित किया।

तत्पश्चात भगत सिंह मार्ग सलेमपुर स्थित दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने लिया। ताबड़तोड़ छापेमारी से बाजार में हलचल की स्थिति रही तथा दुकानें बंद होना शुरू हो गईं। संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को प्रेषित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान अनवरत  3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

Related posts

डीएम ने किसान सम्मान निधि योजना का जाना हाल : देवरिया में इस वजह से फंसेगी हजारों कृषकों की किस्त

Sunil Kumar Rai

कमिश्नर और डीआईजी ने किया देवरिया का दौरा : डीएम-एसपी संग जाना शहर का हाल, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में बंदर के धकेलने से छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Satyendra Kr Vishwakarma

गोरखपुर : अगले साल तक तैयार होगा महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को पीछे से मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने एक को पकड़ा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!