खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने देवरिया में खराब एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया, दर्जनों मिष्ठान केंद्रों की हुई जांच

Deoria news : बरसात के सीजन में संक्रामक बीमारियों से आम जनमानस के बचाव के लिए बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने शहर के बस स्टैंड से लेकर भटवालिया चौराहे तक स्थित सभी मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया
इस दौरान टीम ने दूषित व मानव उपयोग के लिए न पाए जाने पर लगभग 1 कुंतल मिठाई नगर पालिका देवरिया से प्राप्त कूड़ा वाहन के माध्यम से नष्ट करा दिया। नष्ट हुए मिष्ठान का मूल्य लगभग ₹25000 था।

चेतवानी दो गई
समस्त मिठाई विक्रेताओं के यहां से बूंदी के लड्डू, मिल्क केक तथा अन्य मिठाइयां जो दुर्गंध युक्त थीं या मानव उपयोग के लिए उचित प्रतीत नहीं हो रही थी, उन्हें नष्ट कराया गया और सख्त चेतावनी दी गई कि निरीक्षण में पुनः अनियमितता पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

इस टीम ने की कार्रवाई
इस खाद्य अभियान का निर्देशन सहायक आयुक्त (खाद्य ) द्वितीय ने स्वयं किया। उनके साथ मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, खाद्य सहायक राम भरत एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के कर्मचारी मयवाहन सम्मिलित थे।

Related posts

यूपी : सीएम ने माइन मित्रा पोर्टल और ऐप का किया शुभारंभ, जानें गांवों के लिए क्यों है खास

Harindra Kumar Rai

DEORIA : विकास भवन से स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया हिस्सा

Harindra Kumar Rai

देवरिया जिला एकीकरण समिति ने डेढ़ दर्जन विशिष्ट लोगों को दिया सम्मान : इन क्षेत्रों में किया बेहतरीन काम

Swapnil Yadav

डीएम जेपी सिंह ने पहाड़पुर गांव का किया दौरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली पर जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट

Rajeev Singh

काम की खबर : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में इन जीवों से बचाव की मिलेगी जानकारी, आप भी जानें

Abhishek Kumar Rai

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!