खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रखी इन सड़कों की नींव : लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

Deoria News : यूपी के कृषि मंत्री और पथरदेवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को जनपद के लोगों को सड़कों की सौगात दी। इन सड़कों के बनने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

कृषि मंत्री ने बताया, आज अपनी विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में नवतप्पी इंटर कॉलेज गढरामपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹1912.32 लाख की लागत से निर्मित 3 मार्गों का शिलान्यास किया।

इसमें-
1- टी 3 गढरामपुर (रामपुर खास) से त्रिमुहानी (जोकवा), लम्बाई 7.1 किलोमीटर
2- टी 9 मुंडेराबाबू से नौतन हथियागढ़, लम्बाई 6.2 किलोमीटर
3- टी 1 नौतन हथियागढ़ वाया जिगनी राजा, लम्बाई 5.4 किलोमीटर रोड शामिल है।

शिलान्यास कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने वर्ष-2023 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान देवरिया सदर के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, नवतप्पी इंटर कॉलेज के संरक्षक डॉ भारतेंदु राव, ग्राम प्रधान पकहां मुरारी मोहन शाही और उपाध्यक्ष प्रबन्ध समिति मार्कण्डेय शाही आदि उपस्थित रहे।

गुरुवार को ही कृषि मंत्री ने जनपद के ग्राम विशुनपुरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹3188.14 लाख की लागत से अपनी विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में निर्मित/ निर्माणाधीन 4 मार्गों का शिलान्यास किया।

इसमें-
1- टी 11 पथरदेवा विशुनपुरा रोड से कौलमुंडेरा वाया भैंसाडाबर
2- टी 14 बघौचघाट पकहा रोड से पांडेयपुर वाया सुंदरपुर
3- टी 6 धूस देवरिया से शाहपुर शुक्ल आनंदनगर
4- टी 4 पथरदेवा से विशुनपुरा रोड शामिल है।

शिलान्यास कार्यक्रम में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, तरकुलवा के ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, पथरदेवा के मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Related posts

खेलों पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष से बदलेंगी सुविधाएं

Rajeev Singh

Chandrashekhar Azad Birth Anniversary : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद को किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : सेना में संविदा पर रखे जाएंगे सैनिक, रक्षा मंत्री ने अग्निपथ योजना का किया ऐलान, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

किसान दिवस : बारिश की मार झेल रहे देवरिया के कृषकों ने उठाए सिंचाई से जुड़े मसले, हुआ ये समाधान

Sunil Kumar Rai

Deoria news : सलेमपुर में भाजपा ने लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : देवरिया में दो साल में सड़क हादसों में 279 लोगों की मौत, 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, डीएम ने निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!