खबरेंराष्ट्रीय

कामयाबी की रेल : अगस्त में भारतीय रेल ने माल ढुलाई का बनाया रिकॉर्ड, 24 महीने से लगातार बढ़ रहा ग्राफ, आंकड़ों से समझें

New Delhi : भारतीय रेल ने अगस्त 2022 में 119.32 एमटी मासिक माल ढुलाई करके माल ढुलाई के मामले में अब तक के सर्वश्रेष्ठ अगस्त माह के रूप में दर्ज किया है।

अगस्त 2022 में वर्ष 2021 के सर्वश्रेष्ठ अगस्त माह में की गई माल ढुलाई के आंकड़ों की तुलना में 8.69 एमटी यानी 7.86 प्रतिशत अधिक माल ढुलाई की गई है। इसके साथ, भारतीय रेल ने माल ढुलाई के मामले में लगातार 24 महीने को सर्वश्रेष्ठ महीनों के रूप में दर्ज किया है।

कोयले की ढुलाई में 9.2 एमटी की वृद्धि

भारतीय रेल ने कोयले की ढुलाई में 9.2 एमटी की वृद्धि दर्ज की है, इसके बाद उर्वरक में 0.71 एमटी, शेष अन्य सामानों में 0.68 एमटी और 0.62 एमटी कंटेनर शामिल हैं।

2206 रेक लोड किए गए हैं

वित्त वर्ष 2022-23 में ऑटोमोबाइल लोडिंग में वृद्धि माल ढुलाई व्यवसाय का एक और आकर्षण रहा है और वित्त वर्ष 2022-23 में अगस्त तक 2206 रेक लोड किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1314 रेक यानी 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

माल लदान 620.87 एमटी रहा है

1 अप्रैल, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक कुल मिलाकर माल लदान 620.87 एमटी रहा है, जबकि 2021-22 में 562.75 एमटी हासिल किया गया था, यानी पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 10.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ माल ढुलाई में 58.11 एमटी की वृद्धि दर्ज की गई।

73 बिलियन हो गई है

माल ढुलाई एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) अगस्त 2021 में 63 बिलियन से बढ़कर अगस्त 2022 में 73 बिलियन हो गई है, जिसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पहले 5 महीनों में संचयी एनटीकेएम में भी 18.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रमुख विशेषताओं में से एक रहा है

बिजली और कोयला मंत्रालय के साथ निकट समन्वय में, बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए भारतीय रेल के निरंतर प्रयास अगस्त के महीने में माल ढुलाई के प्रदर्शन की प्रमुख विशेषताओं में से एक रहा है।

31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

बिजली घरों में कोयले की लदान (घरेलू और आयातित दोनों) अगस्त में 10.46 एमटी की वृद्धि हुई है, जिसमें 44.64 एमटी कोयले को पिछले वर्ष 34.18 एमटी के मुकाबले बिजली घरों में ले जाया गया था, यानी 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

32 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

कुल मिलाकर, वर्ष के पहले 5 महीनों में भारतीय रेल ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 58.41 एमटी से अधिक अतिरिक्त कोयला बिजली घरों के लिए ढुलाई की है।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी में पारदर्शी और हल्का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्यों है खास

Shweta Sharma

बांके बिहारी मंदिर में हादसा : दम घुटने से दो की मौत, कई अन्य घायल, जन्माष्टमी मनाने पहुंचे थे लाखों श्रद्धालु

Harindra Kumar Rai

मऊ में बोले मुख्यमंत्री : ‘माफियाओं को पाताल से भी निकालकर करेंगे कार्रवाई,’ जनता को सौंपी 161 करोड़ की परियोजनाएं

Harindra Kumar Rai

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को वापस मिलेगा पैसा ! डीएम ने की पहल, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को देंगे ये सौगात, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

अवसर : सरकार की इस योजना से बेरोजगार शुरू करें अपना कारोबार, जानें किस व्यवसाय के लिए कितनी राशि मिलेगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!