खबरें

भाजपा ने किया श्रमदान : सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्टी जिलाध्यक्ष ने शहर के गायत्री मंदिर सरोवर की सफाई की

Deoria news : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी अमृत सरोवरों पर श्रमदान किया। इसी क्रम में देवरिया नगर गायत्री मन्दिर स्थित सरोवर पर सदर सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर पोखरे और परिसर की साफ-सफाई किया।

जल संरक्षण होगा
इस दौरान सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने कहा कि जल संरक्षण के लिए केंद्र की मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना का काम पूरे देश में हो रहा है। सरोवरों के रहने से भूमि के जल स्तर में सुधार होगा, जल का संरक्षण होगा और देश मे जल संकट की स्थिति नहीं उत्पन्न होगी।

अस्तित्व खत्म हो रहा था
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि सरोवर आज भी गांवों में निस्तारी के सबसे प्रमुख साधन हैं। अतिक्रमण के चलते सरोवरों का अस्तित्व खत्म हो रहा था, जिससे भूजल स्तर में गिरावट हो रही थी। पर भाजपा सरकार अमृत सरोवर योजना के माध्यम से इसको बचाने का काम शुरू कर चुकी है।

जागरूक होना होगा
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पेयजल संकट आज शहर ही नहीं, गांवों की भी बड़ी समस्या बनती जा रही है। निश्चित रूप से जल के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी पहल है, अमृत सरोवर योजना।

ये रहे मौजूद
इस दौरान मारकंडेय शाही, विजय कुमार दूबे, अजय कुमार दूबे, श्रीनिवास मणि, संजय पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्र, अनिल गुप्ता, विजय पटेल, गोविन्द चौरसिया, अमित मिश्र, बंटी जायसवाल, दिनेश गुप्ता, अमित कुमार दूबे, अमित मोदनवाल, विजय पण्डित, अतुल पासवान, गंगा शरण पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ला, आशीष गुप्ता, सूरज पटेल, नीरज शाही, राहुल कुमार, गोविन्द मणि, संजू सोनी, सुधीर श्रीवास्तव, हंसनाथ यादव, संजय सिंह, मन्ना सिंह, नितेश सिंह आदि रहे।

Related posts

Deoria News : सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें किन्हें मिलेगा यह अवार्ड

Abhishek Kumar Rai

एसपी संग रैन बसेरा पहुंचे डीएम : देवरिया के सभी रैन बसेरों को 24 घंटे में शुरू करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम ने अफसरों को दी चेतावनी : शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एसपी संग की जनसुनवाई

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : जिला कारागार देवरिया पहुंची सचिव न्यायाधीश इशरत परवीन फारुकी, बंदी महिलाओं और बच्चों के लिए दी खास हिदायत

Abhishek Kumar Rai

फर्श और रैम्प की धंसी हुई टाइल्स : 80 लाख में बना बेतरतीब टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेंटर

Sunil Kumar Rai

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी : दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

Kajal Singh
error: Content is protected !!