खबरेंदेवरिया

स्वच्छता अभियान : शहर से गांव तक भाजयुमो, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की सफाई, लोगों को किया जागरूक

Deoria news : सेवा पखवाड़ा के तहत देवरिया में भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विन्देश पाण्डेय के नेतृत्व में गायत्रीपुरम में साफ- सफाई अभियान चलाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विन्देश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के सार्थक व सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। लोगों मे साफ-सफाई के प्रति काफी जागरूकता आयी है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदल रही है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान श्याम मौर्य, राज दीक्षित, सूर्यांश कुशवाहा, रंजीत सिंह, प्रदीप पटेल, राजू गुप्ता, भोला प्रसाद, राघव सिंह, मनीष यादव,प्रदीप गोंड़, अरविंद कुमार, आशुतोष मिश्र, अरुण मणि आदि रहे।

अच्छा कदम है
अनुसूचित मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कतरारी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान बहुत ही अच्छा कदम है। स्वच्छता की ओर इस अभियान के तहत जितनी सफाई होगी, उतना ही अच्छा है। क्योंकि गंदगी रहने से कई जानलेवा बीमारियां पनपती हैं। मलेरिया, हैजा जैसी बहुत खतरनाक बीमारियां हो जाती हैं। इसीलिए हमें चाहिए कि हम अपने अपने प्रदेश, देश को स्वच्छ रखें।

जागरूक किया
किसान मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर के अम्बेडकर नगर में मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद के नेतृत्व में परशुराम धाम सोहनाग में स्वच्छता अभियान चला लोगों को साफ-सफाई के लिये जागरूक किया।

Related posts

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश : कमेटी करेगी जांच, पहले भी हो चुका है हादसा

Kajal Singh

अच्छी खबर : गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिला बम्पर प्लेसमेंट और पैकेज, इन कंपनियों ने दिया ऑफर

Abhishek Kumar Rai

गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर रालोद की तीखी प्रतिक्रिया : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने योगी सरकार को घेरा

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने इस स्कीम में सोशल मीडिया के प्रयोग पर दिया जोर : लापरवाह संस्थाओं से होगी रिकवरी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा की तिथियां जारी, दिसंबर में होगा एग्जाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में जले 12 लाख से ज्यादा दीये, योगी सरकार ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, PHOTO SERIES

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!