खबरेंदेवरिया

Deoria news : जिला कारागार देवरिया पहुंची सचिव न्यायाधीश इशरत परवीन फारुकी, बंदी महिलाओं और बच्चों के लिए दी खास हिदायत

Deoria news : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जेपी यादव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया के बैरकों, पाकशाला का औचक निरीक्षण किया गया।

जोर दिया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश इशरत परवीन फारुकी सर्वप्रथम वहां उपस्थित बंदियों का हाल-चाल जाना तथा उनको विधिक जानकारी दी। सचिव ने जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया।

बच्चों को मिले सुविधा
निरीक्षण के दौरान निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

प्रार्थना पत्र दें
सचिव ने जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है।

विधिक सहायता ले सकता है
यदि किसी बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता है। इस दौरान जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा, उप कारापाल वन्दना त्रिपाठी एवं वन्दना, बंदी रक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात,’ इसलिए कार्यक्रम रहा खास

Abhishek Kumar Rai

कृषि कुंभ 2.0 में हिस्सा लेंगे 2 लाख से अधिक किसान : आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

CJI UU Lalit Oath : 74 दिनों का होगा मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित का कार्यकाल, 100 दिन से कम पद पर रहने वाले देश के छठे सीजेआई होंगे

Sunil Kumar Rai

1500 मतदाता पर बनेगा एक बूथ : जिलाधिकारी एपी सिंह ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, बताया पूरा प्लान

Rajeev Singh

स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खानी होगी फाइलेरिया की दवा : अगले महीने चलेगा जिला स्तरीय अभियान, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : गोठा रसूलपुर में कुर्ना में डूबे युवक का शव सातवें दिन पहाड़पुर गांव के पास मिला, शोक में परिजन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!