खबरेंदेवरिया

एसपी संग रैन बसेरा पहुंचे डीएम : देवरिया के सभी रैन बसेरों को 24 घंटे में शुरू करने का दिया आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को रोडवेज परिसर में नगर पालिका द्वारा स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप रैन बसेरे को अधिक प्रभावी एवं जनउपयोगी बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त चिन्हित स्थलों पर अगले 24 घण्टे के भीतर रैन-बसेरे सक्रिय करने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी ने शनिवार पूर्वान्ह बस अड्डे पर नगर पालिका द्वारा स्थापित रैन-बसेरे का औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरे में 25 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने रैन बसेरे पर उपलब्ध सुविधाओं, संचालक का नाम, निकटवर्ती थाने का नंबर, अस्पताल का नंबर, नियम आदि का उल्लेख करने वाला बैनर लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को रैन बसेरे की टाइमिंग की जानकारी होना आवश्यक है।

डीएम जेपी सिंह ने रैनबसेरे में पेयजल व्यवस्था, ठंड से बचाव के इंतजाम आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवाजाही रजिस्टर का भी अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि बढ़ते ठंड में बेघर एवं दूर-दराज के क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरों की स्थापना की गई है।

इन्हें अधिक से अधिक जन उपयोगी बनाया जा रहा है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह (ADM Nagendra Kumar Singh), ईओ नगर पालिका रोहित सिंह (EO Nagar Palika Deoria Rohit Singh) समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

DEORIA : अफसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, डीएम ने साझा किए साबरमती आश्रम के अपने अनुभव

Abhishek Kumar Rai

Dhanvantari Jayanti 2022 : आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत ने भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई, हवन-पूजन किया

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के प्रोजेक्ट्स का जाना हाल : कार्यदाई संस्थाओं को दी ये वार्निंग

Sunil Kumar Rai

रोजगार सृजन योजना में देवरिया टॉप पर : सांसद ने निवेशकों को किया सम्मानित, एक जनपद एक उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में दिनदहाड़े व्यवसायी का अपहरण, बिहार रवाना हुईं पुलिस की टीमें, बॉर्डर पर बढ़ी चेकिंग

Sunil Kumar Rai

संगठन चलाने के लिए जरूरी पांच क : एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया मतलब, बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया ज्ञान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!