खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Deoria News : प्रभारी अधिकारी नजारत जजी देवरिया ने बताया है कि –

-जनपद न्यायालय देवरिया में स्थित 12 नग नवनिर्मित टाईप- V आवास के निकट स्थित दो अदद पुराने गैराज तथा एक अदद पुराना सर्वेन्ट क्वाटर
-जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पुराना मुसिफ आवास भवन
-वन विभाग देवरिया के निकट स्थित चार अदद एवं एक अदद कुल पाँच अदद पुराना न्यायिक आवास भवन
-सेशन्स हाउस परिसर में स्थित पुराने सेशन्स हाउस एवं दो अदद पुराने गैराज तथा एक अदद पुराना सर्वेन्ट क्वाटर एवं
-दीवानी न्यायालय परिसर स्थित पुराना साइकिल स्टैण्ड के ध्वस्तीकरण की नीलामी 10 अगस्त को सायं 4:30 बजे नीयत की गयी थी।

23 अगस्त को होगी नीलामी
लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर अग्रिम तिथि 23 अगस्त सायं 04.30 बजे नियत की गई है। नीलामी जनपद न्यायालय के दस कक्षिय भवन के सभागार कक्ष में नीलामी समिति के समक्ष संपन्न होगी।

निरीक्षण कर सकते हैं
इच्छुक फार्म/ठेकेदार 23 अगस्त तक अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच उप नाजिर से संपर्क कर किसी भी कार्य दिवस में उक्त भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर शर्तों के अधीन नीलामी में भाग ले सकते हैं।

Related posts

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया और रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल, सीडीओ ने की प्रशंसा

Shweta Sharma

कैंप लगा कर लिए जाएंगे आवेदन : देवरिया के नवगठित नगर पंचायत और सीमा विस्तारित क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Abhishek Kumar Rai

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Swapnil Yadav

एक्शन में नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा : अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

रूस-यूक्रेन युद्ध : कोरोना से उबर रहे कारोबार पर पड़ेगा असर, कीमतें बढ़ने से बिगड़ेंगे हालात, जानें क्या बोले कारोबारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!