खबरेंदेवरिया

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती में आसानी होगी, जानें कृषकों के लिए कैसे फायदेमंद है

Deoria news : ड्रोन तकनीक के उपयोग से किसानों को खेती करने में सुविधा होगी। कृषि से संबंधित कई ऐसे कार्य जिन्हें करने में पहले कई दिन लगते थे, उन्हें अब ड्रोन की मदद से कुछ मिनटों में कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार ड्रोन तकनीक के बहुआयामी उपयोग के लिए ठोस प्रयास कर रही है। सरकार ड्रोन से उर्वरक के छिड़काव से लेकर विकास और कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के कार्यक्रम की सतत निगरानी कर रही है।

बलटिकरा में बोले

ये बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने बैतालपुर विकास खण्ड (Baitalpur Block) के बलटिकरा ग्राम में सिंजेंटा कंपनी के आयोजित ड्रोन डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल रूप से संचालित कृषि समय की आवश्यकता बनती जा रही है। अनाज में धान, गेहूं, बाजरा, जौ उत्पाद में अग्रणी उत्तर प्रदेश खेती में ड्रोन की कई तरह से उपयोग की बहुत बड़ी गुंजाइश है।

श्रम की कमी को भी हल करेगी

उन्होंने कहा कि राज्य में सरसों, अलसी, तिल, मूंगफली, चना, मटर, मसूर और अरहर बहुतायत में उगाए जाते हैं। अब हम कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के लाभों को देख सकते हैं और विश्व में हो रहे तकनीकी बदलाव को अनुभव कर सकते हैं। यह ड्रोन तकनीक न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि श्रम की कमी को भी हल करेगी। साथ ही मिट्टी और पर्यावरण को बचाने में भी मदद करेगी।

पीएम के सपने साकार होंगे

मंत्री ने कहा कि ड्रोन तकनीक हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय को दोगुना करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने में भी मदद करेगा। यह तकनीक फसलों को कीड़ों, मक्खियों और टिड्डियों से बचाने के अलावा छिड़काव की लागत को कम करके उनकी आय में वृद्धि करेगी।

7 मिनट में 1 एकड़ में करेगा छिड़काव

कृषि मंत्री ने बताया कि ड्रोन छिड़काव से किसानों को केवल 7 मिनट में एक एकड़ खेत में स्प्रे करने में मदद मिल सकती है, जो श्रम लागत को बचाने और किसानों की दक्षता बढ़ाने में मदद कर सकता है। ड्रोन डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान 400 किसानों को इस नई तकनीकी से परिचित कराया गया। इस दौरान उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल, सिजेंटा कंपनी के प्रतिनिधि सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एक नल एक पेड़ अभियान चलाएगी योगी सरकार : पहली बार यूपी के हर गांव में जल और पौधे को साथ लेकर…

Shweta Sharma

UP Election 2022 : चुनाव से पहले करोड़ों कैश और बहुमूल्य धातुएं बरामद, अवैध हथियार बनाने वाली 156 फैक्ट्री सीज, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की हुई बैठक : डीएम एपी सिंह ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

अवसर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी, प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Sunil Kumar Rai

वित्त पोषित योजनाओं में बैंकर्स बरतें उदारता : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!