खबरेंदेवरिया

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : दो बच्चियों को नदी में फेंक फरार हुई मां, एक का शव बरामद, एसपी संकल्प शर्मा ने गांव जाकर लिया जायजा

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना (Tarkulwa Thana) क्षेत्र में रविवार को 6 साल की एक मासूम बच्ची का शव छोटी गंडक नदी (Chhoti Gandak) में पाया गया था। उसके बाद से पुलिस ने दूसरी लापता बच्ची की तलाश तेज कर दी थी। हालांकि देर रात तक सफलता नहीं मिली थी। इस हत्याकांड की आरोपी मां घटना के बाद से फरार है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्चियों की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मां की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।

रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं

बताते चलें कि जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा, पत्नी संध्या और बेटी अनीशा (6 वर्ष) व आयुषी (11 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात छत पर सोए थे। देर रात उनकी नींद खुली, तो दोनों बेटियां गायब थीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। 

बेटी के रूप में की

लेकिन रविवार को थानाक्षेत्र के छोटी गंडक नदी के पचरूखिया घाट पर लोगों ने एक शव नदी में एक टीले के पास अटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के लिए बालिकाओं के पिता बृजवासी कुशवाहा को बुलवाया गया। उसने शव की शिनाख्त अपनी 6 वर्षीया बेटी अनीशा के रूप में की। 

पति के सामने सच स्वीकार किया

इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी संकल्प शर्मा व सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बृजवासी कुशवाहा से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बैलून बोट में नदी में कुछ अंदर जाकर जायजा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि थाने पर एफआईआर होने तक बच्चियों की मां ने किसी को कुछ नहीं बताया। जब पति ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बाद में घर से फरार हो गई। दरअसल बृजवासी कुशवाहा को किसी ने बताया था कि पत्नी संध्या दोनों पुत्रियों को लेकर रात में छोटी गंडक नदी की तरफ गई थी।

हत्या का मामला दर्ज हुआ

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पति के सामने दोनों पुत्रियों को छोटी गंडक नदी में फेंकना स्वीकार किया है। उसके बाद महिला फरार हो गई है। उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पहले पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। अब महिला को आरोपी बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी बच्ची की तलाश की जा रही है।

Related posts

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Sunil Kumar Rai

मां की आंखों के सामने गई बेटी की जान : महुआडीह क्षेत्र में कुर्ना में नहाने गईं 8 लड़कियां डूबीं, दो सगी बहनों में से एक की मौत

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने समाधान दिवस में निपटाए प्रकरण, दिए ये आदेश  

Harindra Kumar Rai

दुःखद : देवरिया में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, इस वजह से था परेशान

Sunil Kumar Rai

देवरिया की आफरीन ने यूपी टॉप-10 में बनाई जगह : 12वीं में हासिल किया 95 प्रतिशत अंक

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!