उत्तर प्रदेशखबरें

देवरिया में 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व : यूपी की 544 नगर पंचायतों की लिस्ट जारी, पढ़ें

Deoria News : उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी हो गई है। कुल 544 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।

अधिसूचना के मुताबिक देवरिया जिले की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि 8 नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं। कुशीनगर में 4 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की तरफ से जारी शासनादेश में कहा गया है कि अगर इन आरक्षण के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो लिखित रूप में इसकी सूचना 12 दिसंबर को शाम 6:00 बजे तक नगर विकास विभाग अनुभाग -1, बापू भवन उत्तर प्रदेश सचिवालय को भेजी जा सकती है लिखित आपत्ति व्यक्तिगत रूप से भी सचिवालय के गेट नंबर 9 पर ड्यूटी रूम में रिसीव कराई जा सकती है।

देखें पूरी लिस्ट –

बैतालपुर – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
भलुअनी – अन्य पिछड़ा वर्ग
पथरदेवा – महिला
हेतिमपुर – महिला
मझौलीराज – महिला
बरियारपुर – महिला
गौरी बाजार – महिला
लार – अनारक्षित
मदनपुर – अनारक्षित
तरकुलवा – अनारक्षित
रुद्रपुर – अनारक्षित
भटनी बाजार – अनारक्षित
रामपुर कारखाना – अनारक्षित
भाटपाररानी – अनारक्षित

सलेमपुर – अनारक्षित

कुशीनगर की लिस्ट
सुकरौली – महिला
फाजिलनगर – महिला
छितौनी – महिला
मथौली – महिला
तमकुहीराज – अनारक्षित
खड्डा – अनारक्षित
कप्तानगंज – अनारक्षित
सेवरही – अनारक्षित
दुदही – अनारक्षित

Related posts

एक्शन में सीडीओ : घटिया सामग्री मिलने पर तकनीकी सहायक पर कार्रवाई, दो को चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

राष्ट्रपति चुनाव : पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिंहा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, इन दलों में बनी सहमति

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 134000 किसानों की रूकेगी सम्मान निधि की अगली किश्त : सीडीओ ने बताई वजह, आज ही करें ये काम

Sunil Kumar Rai

देवरिया को मिला मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का तोहफा : एक कॉल पर पशुपालकों के द्वार पहुंचेंगे डॉक्टर

Swapnil Yadav

Gandhi Jayanti 2022 : सूर्य प्रताप शाही और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बापू को दी श्रद्धांजलि, पार्टी पदाधिकारियों संग खरीदे खादी के कपड़े

Rajeev Singh

SSBL Inter College में किसानों को दिए गए कृषि यंत्र : भाजपा ने पीएम-सीएम और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!