खबरेंदेवरिया

भाजपा अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर लड़ेगी चुनाव : सुनील गुप्ता

Deoria News : जनपद के सलेमपुर के सुगही वार्ड में भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी सुनील गुप्ता ने नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के साथ एक आवश्यक बैठक की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही चुनाव में प्रत्याशी होंगे। भाजपा मोदी और योगी सरकार की आम जनता के लिये लागू योजनाओं के दम पर और सरकार की उपलब्धियों को लेकर नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहरायेगी।

उन्होंने आयोजित बैठक में चुनाव संचालन समिति को पूरी तरह से तैयार रहकर तथा घर- घर जनसम्पर्क कर पार्टी के प्रति अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से लड़ा जाएगा और जीत हासिल की जाएगी।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी तय करेगा। इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नगर पंचायत सलेमपुर में जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर अमरेश सिंह बबलू, अभिषेक जायसवाल, पवन मिश्र, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलेः सबके विकास की राह बना रही सरकार, पिछली सरकारों पर लगाए ये आरोप

Shweta Sharma

सतर्कताः त्योहारों पर एलर्ट देवरिया प्रशासन, शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस की गश्त बढ़ी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खुलेंगे 75 अन्नपूर्णा स्टोर : जिलाधिकारी ने की समीक्षा, पढ़ें प्रशासन का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

दुःखद : मशहूर संगीतकार प्रफुल्ल कर का 83 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, पढ़ें उनका पूरा करियर

Abhishek Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव के दिन 4 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : डीएम देवरिया ने की ये घोषणा

Rajeev Singh

देवरिया और कुशीनगर समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी : भारी बारिश और शीतलहर बिगाड़ेगी हाल

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!