उत्तर प्रदेशखबरें

UP Cabinet Decision : योगी सरकार 100 युवाओं को फेलोशिप कार्यक्रम में देगी रोजगार, जानें चयन की शर्तें और सैलरी

योगी सरकार

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (Mukhyamantri Felloship Programm) के क्रियान्वयन के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत आकांक्षात्मक विकास खण्ड के लिए शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।

100 शोधार्थियों का चयन होगा
यह एक पूर्णकालिक कार्यक्रम होगा, जिसके अन्तर्गत 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डों के लिए 100 शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। शोधार्थी योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन, अनुश्रवण, योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

संरचना में लाभ प्राप्त होगा
मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित शोधार्थियों की ऊर्जा, प्रौद्योगिकी के प्रति उनके जुनून और युवाओं के नये दृष्टिकोण का आकांक्षात्मक विकास खण्ड में संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन तथा भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप योजना की संरचना में लाभ प्राप्त होगा।

इतना मिलेगा पारिश्रमिक
मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित शोधार्थी को पारिश्रमिक के रूप में 30 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। शोधार्थी को पारिश्रमिक के अतिरिक्त भ्रमण के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। टैबलेट क्रय के लिए एकमुश्त 15 हजार रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भुगतान देय नहीं होगा।

पर्यवेक्षण में कार्य करना होगा
चयनित शोधार्थी को यथासम्भव विकास खण्ड में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। फेलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित शोधार्थी की सम्बद्धता अवधि नियुक्ति की तिथि से एक वर्ष के लिए मान्य होगी। सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद इसे एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम अवधि के दौरान शोधार्थियों को जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करना होगा।

विशिष्ट अवसर प्रदान करना है
शोधार्थी आकांक्षात्मक विकास खण्ड में केन्द्र/राज्य सरकार से संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय करते हुए करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को राज्य सरकार के साथ नीति, प्रबन्धन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं में
(1) कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं सम्बद्ध क्षेत्र
(2) वन, पर्यावरण एवं जलवायु
(3) शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास
(4) ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा
(5) पर्यटन एवं संस्कृति
(6) डाटा साइंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, आईटीईएस, जैव प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग डाटा गवर्नेन्स आदि
(7) बैंकिंग, वित्त एवं राजस्व
(8) लोक नीति एवं गवर्नेन्स के क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों/शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।

विचार किया जाएगा
आवश्यकतानुसार अन्य क्षेत्र भी विचारणीय हो सकते हैं।
कार्यक्रम में चयन के लिए अभ्यर्थियों को नियोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये योग्यता होनी चाहिए
अभ्यर्थियों के पास प्रमुख संस्थानों/विश्वविद्यालयों से प्रथम श्रेणी या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा उच्च शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों के पास सूचीबद्ध किसी भी क्षेत्र में प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। आवेदकों के पास उत्कृष्ट कम्प्यूटर कौशल तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अनुप्रयोगों पर काम करने की क्षमता तथा संचार कौशल भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Related posts

गोरखपुर में जुटे मंडल के सभी एमपी-एमएलए : सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं का जाना हाल, जानें क्या कहा

Shweta Sharma

पशुपालन योजनाओं में स्वरोजगार के असीमित अवसर : ऐसे उठाएं लाभ, जिलाधिकारी ने दी पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली 4 अगस्त की डेडलाइन, काम पूरा नहीं हुआ तो…

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने वितरित किया हाइजीन किट, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Shweta Sharma

Deoria News : डीएम और एसपी ने त्योहारों से पहले की पीस कमेटी की बैठक, ताजियादारों को दीं यह हिदायत

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग ने देवरिया में बिना मान्यता संचालित 4 स्कूलों को बंद कराया, संचालकों को दी ये चेतावनी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!