खबरेंदेवरिया

दीवारों में दरारें खोल रहीं देवरिया में जल जीवन मिशन की पोल : डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत भाटपाररानी में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी भाटपाररानी तहसील के छोटका गांव पहुंचे। यहां जल निगम द्वारा 3 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से जल जीवन मिशन फेज़-1 के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। किंतु, निर्माण के एक वर्ष की अवधि के भीतर ही चाहरदीवारी में कई जगहों पर गहरी दरारें स्पष्ट रूप से दिखने लगी हैं। फर्श के प्लास्टर की गुणवत्ता भी प्रथमदृष्टया अच्छी नहीं मिली।

पानी की टंकी तक जाने के लिए बनी सीढ़ी की शटरिंग तथा अन्य दीवारें मानक के अनुसार नहीं मिलीं। प्रथमदृष्टया घटिया निर्माण मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और पूरी परियोजना की टेक्निकल ऑडिट कमेटी टीएसी (Technical Audit Committee-TAC) से जांच कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। निर्माण की गुणवत्ता प्रथमदृष्टया घटिया प्रतीत हो रही हैं। जाँच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने भाटपार रानी के बांसी में जल जीवन मिशन के तहत एलसी इंफ्रा (LC Infra) के 2 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से 250 लीटर की क्षमता के निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का भी निरीक्षण किया। मौके पर काम ठप मिला। परियोजना की जानकारी देने वाला बोर्ड भी नहीं लगा मिला।

इस परियोजना के माध्यम से माड़ापाकड़, बांसी और हबीब चौक की 3,143 आबादी को जलापूर्ति की जानी है। जिलाधिकारी ने बिना कारण काम ठप मिलने एवं परियोजना का बोर्ड न लगने पर एलसी इंफ्रा को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अखिल आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

यूपी : टीबी, फाइलेरिया और इंसेफेलाइटिस से मुक्त होगा प्रदेश, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

Abhishek Kumar Rai

प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो होली : सीएम योगी ने ऐसे दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएं

Swapnil Yadav

हृदय परिवर्तन ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य : पंडित राघवेन्द्र शास्त्री

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : भाजपा महिला मोर्चा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्पन्न, सांसद गीता शाक्य बोलीं-राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

Shweta Sharma
error: Content is protected !!