खबरेंदेवरिया

Deoria News : रामपुर कारखाना में मनबढ़ युवक ने तमंचा दिखाकर डांसर को पीटा, जानें पूरा मामला

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ मनबढ़ युवक की जबरदस्ती सामने आई है। डांसर ने विरोध में युवक को थप्पड़ जड़ दिया।  इससे गुस्साए आरोपी ने अवैध पिस्तौल निकाली और डांसर को पीटने लगा। बारातियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना क्षेत्र के हीरामन गगांव में 25 मई को बारात आई थी। खाना खाने के बाद बाद बाराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ युवक स्टेज पर चढ़ गए और डांसर के साथ बदसलूकी करने लगे। लोगों ने इसका विरोध किया। तब उनमें से कई नीचे उतर गए। लेकिन एक स्टेज पर डांसर के साथ छेड़छाड़ करता रहा।

पिटाई कर दी

नाराज आर्केस्ट्रा डांसर ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। अपनी बेइज्जती महसूस कर आरोपी युवक ने तमंचा दिखा कर डांसर की पिटाई कर दी। इससे बारात में भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बवाल बढ़ता देख आरोपी युवक तमंचा छोड़कर फरार हो गया।

गिरफ्तार होगा

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हमें अवैध हथियार मिला था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

देवरिया के सलाहुद्दीन ने बकरी पालन से लिखी कामयाबी की इबारत : सालाना लाखों की हो रही कमाई, डीएम ने बढ़ाया उत्साह

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : डीएम ने खुदिया बुजुर्ग गांव के प्रधान के अधिकार छीने, सचिव को किया निलंबित, जांच में मिले भ्रष्टाचार पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार : मेड़ पर पेड़ लगाने पर मिलेगा 50000 रुपये का पुरस्कार, पढ़ें वन महोत्सव से जुड़ी पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

Rani Laxmi Bai Jayanti : विद्यार्थी परिषद ने देवरिया में शोभा यात्रा निकाली, वीरांगनाओं की वेशभूषा में सजीं छात्राओं ने जगाया जोश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!