खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में आज एक बांध पर एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी मच गई। इसकी जानकारी होते ही आसपास के गांव से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की छानबीन की जा रही है।

बंधे पर मिला
घटना लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास की है। रविवार की सुबह डुमरी गांव के लोग गांव के दक्षिण दिशा में डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर टहलने निकलते हैं। आज सुबह भी कुछ ग्रामीण इस बंधा की तरफ निकले थे। तभी उन्होंने वहां एक किशोरी का शव बीच बंधे पर पड़ा देखा। उसके एक हाथ में सफेद दुपट्टा लपेटा हुआ था। उसके बदन पर नीला जींस और पीला टीशर्ट था।

जांच की जा रही है
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे हत्या कर किशोरी का शव बंधे पर फेंका गया हो। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि एक किशोरी का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम मौके पर हैं। छानबीन की जा रही है।

Related posts

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 18 दिसंबर तक आयोजित होगा रबी कृषि निवेश मेला, जानें पूरा कार्यक्रम

Rajeev Singh

18 अक्टूबर को पथरदेवा में लगेगा किसान मेला : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे शुभारंभ, कृषकों को दी जाएगी ये जानकारियां

Abhishek Kumar Rai

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को वापस लाने को योगी सरकार की खास पहल : एडमिशन के साथ दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी ऑरेंज फोर्स : झटपट चालू होगी पानी की सप्लाई

Sunil Kumar Rai

यूपी : फाइलों का तुरंत होगा निस्तारण, नोडल अफसर सीएम योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!