खबरेंनोएडा-एनसीआर

Hariyali Teej 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, मनीषा अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी (Saviour GreenArch) में तीज पर्व बहुत ही हर्ष उल्लास से मनाया गया।

इसका आयोजन ग्रीनआर्च वूमेन क्लब ने किया। इसमें सोसाइटी की महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि सोसाइटी में काफ़ी समय से महिलाओं के कार्यक्रम नहीं हुए थे, इसलिए हमने तीज के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम में महिलाओं के बीच ग्रीनआर्च तीज क्वीन का आयोजन किया गया, जिसमें रैम्प वॉक में क़रीब 40 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया। चार राउंड के बाद ग्रीन आर्च की तीज क्वीन मनीषा अग्रवाल और रनर उप हेमा कुलदुबे रहीं। विजेताओं का चयन कार्यक्रम की जज समाज सेवी अमिता सक्सेना ने किया।

साथ ही कार्यक्रम में कई अन्य गेम हुए, जिसमें तीज से जुड़ी प्रथाएं, सामान्य ज्ञान, फ़ैमिली बांडिंग, म्यूज़िकल चेयर आदि का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रीन आर्च वूमेन क्लब की संचालक रश्मि पाण्डेय, अनामिका सारस्वत, स्मिता शर्मा,  सिम्मी, स्वाति पालिवाल,  नेहा शर्मा, प्रियंका सिंह, अनामिका गुप्ता, ख़ुशबू के प्रयास सराहनीय रहे।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के अवर अभियंता निलंबित, घोटाले की जांच के लिए समिति गठित, डीएम की सिफारिश पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

डॉ भीमराव अंबेडकर अखंड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

Abhishek Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : योगी सरकार में ढेर हुए 151 अपराधी, 1200 पुलिसकर्मी जख्मी, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!